{"_id":"6566d25c1843c4aa3806348c","slug":"electricity-failing-in-eight-thousand-houses-2023-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: आठ हजार घरों में गुल रही बिजली, इनकमिंग पैनल में लग गई थी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: आठ हजार घरों में गुल रही बिजली, इनकमिंग पैनल में लग गई थी आग
Wed, 29 Nov 2023 11:25 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 29 Nov 2023 11:25 AM IST
सार
उनवल उपकेंद्र में सोमवार को भी कुछ देर के लिए खराबी आई थी। अभियंताओं व कर्मचारियों ने इसे ठीक करा दिया था। मंगलवार सुबह अचानक इनकमिंग पैनल में धमाका के साथ आग लग गई। इससे आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में खजनी उपकेंद्र के उनवल बिजली घर का इनकमिंग पैनल में मंगलवार सुबह करीब साढ़े दस बजे आग लगने से ब्लास्ट हो गया। इससे करीब आठ हजार से अधिक घरों की बिजली गुल रही। सोमवार को भी उपकेंद्र एसएस से जुड़े इलाकों में आपूर्ति की दिक्कत बनी हुई थी। शाम तकरीबन पांच बजे पैनल ठीक होने के बाद फिर रात में 9 बजे थोड़ी देर के लिए आपूर्ति में दिक्कत हो गई थी।
दरअसल, उनवल उपकेंद्र में सोमवार को भी कुछ देर के लिए खराबी आई थी। अभियंताओं व कर्मचारियों ने इसे ठीक करा दिया था। मंगलवार सुबह अचानक इनकमिंग पैनल में धमाका के साथ आग लग गई। इससे आपूर्ति ठप हो गई।
इसे भी पढ़ें: सहालग की धूम से फिर जहरीली हुई गोरखपुर की हवा...घुटने रहा है दम
विज्ञापन
कर्मचारियों ने आग बुझा दी, लेकिन बिजली आपूर्ति नहीं शुरू हो सकी। ग्रामीण वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता सोमदत्त शर्मा ने बताया कि शाम को आपूर्ति बहाल करा दी गई थी।
दो दिन पहले इसी उपकेंद्र के जेई को ओटीएस में लापरवाही करने में मुख्य अभियंता ने निलंबित कर दिया था। इस समय ग्रामीण वितरण मंडल द्वितीय में तैनात अवर अभियंता राजेश कनौजिया को उनवल उपकेंद्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है।