{"_id":"62318a3c87d064564c14558c","slug":"electricity-cut-in-houses-of-168-defaulters","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: 168 बकाएदारों के घरों की काटी बिजली, बिजली निगम की टीम ने चलाया अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: 168 बकाएदारों के घरों की काटी बिजली, बिजली निगम की टीम ने चलाया अभियान
Wed, 16 Mar 2022 12:27 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 16 Mar 2022 12:27 PM IST
सार
अधीक्षण अभियंता शहरी यूसी वर्मा ने बताया कि शहर के कुल 35 हजार से अधिक उपभोक्ताओं में से बड़ी संख्या में बकाएदारों ने अब भी बिजली बिल जमा नहीं किया। यूपीपीसीएल के निर्देशानुसार 31 मार्च तक वसूली करके देना है।
विज्ञापन
बिजली विभाग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर बिजली निगम की टीम ने शहरी क्षेत्र में 168 बकाएदारों की बिजली काट दी। इनपर 1.68 करोड़ रुपये बकाया था। अगले एक से दो दिनों में विद्युत विच्छेदन की टीम अभियान में तेजी लाएगी। निगम की एक टीम घरेलू टीमों के कनेक्शनों की पड़ताल कर रही है तो दूसरी टीम स्मार्ट मीटरों के बकाए पर ऑनलाइन बिजली काट रही है।
विज्ञापन
विद्युत वितरण निगम शहर में पांच हजार से लेकर सभी बड़े बकाएदारों से बिल की वसूली करा रहा है। जो उपभोक्ता बकाया बिल जमा नहीं कर रहे हैं, उनकी बिजली काटी जा रही है। सोमवार से ही इस अभियान को शुरू कर दिया गया है। मोहद्दीपुर, टाउनहाल, रेती, घंटाघट, राप्तीनगर समेत अन्य बिजलीघर के तहत आने वाले सभी फीडरों के 250 से अधिक बकाएदारों के कनेक्शन काट दिए गए।
विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता शहरी यूसी वर्मा ने बताया कि शहर के कुल 35 हजार से अधिक उपभोक्ताओं में से बड़ी संख्या में बकाएदारों ने अब भी बिजली बिल जमा नहीं किया। यूपीपीसीएल के निर्देशानुसार 31 मार्च तक वसूली करके देना है।
विज्ञापन
बकाया वसूली जमा कराने के लिए ही शहर में कनेक्शन काटने का अभियान शुरू किया गया है। अभियान के तहत शहर के सभी बकाएदार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। बताया कि होली त्योहार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जुलूस की वजह से टीम अभी कुछ व्यस्त है। अगले एक से दो दिनों में सब व्यवस्थित कर वे भी खाली हो जाएंगे। इसके बाद अभियान में और तेजी लाई जाएगी।