फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Electricity bill will also be available on WhatsApp in Gorakhpur

सुविधा: व्हाट्सएप पर भी मिल जाएगा बिजली बिल, इन नंबरों पर करें आवेदन

Thu, 25 Nov 2021 09:44 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 25 Nov 2021 09:44 AM IST
सार

शहर के चारों विद्युत वितरण खंडों में सेवा शुरू की गई है। इसके लिए व्हाट्सएप नंबर जारी किए हैं। उपभोक्ता इन नंबरों पर वर्तमान मीटर रीडिंग और कनेक्शन नंबर भेजकर अपना बिल मंगा सकते हैं।

विज्ञापन
Electricity bill will also be available on WhatsApp in Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

अगर महीनों से मीटर रीडर के न आने से आपके घर विद्युत बिल नहीं पहुंचा है तो परेशान न हों, अब यह आपको व्हाट्सएप पर उपलब्ध हो जाएगा। इसके लिए आपको अपने मीटर की रीडिंग की स्पष्ट फोटो और कनेक्शन नंबर अपने जोन के व्हाट्सएप नंबर पर भेजना होगा। इसके बाद आपके नंबर पर आपका बिल आ जाएगा। इसके लिए विद्युत निगम ने शहरी इलाके के चारों जोन के व्हाट्सएप नंबर जारी किए हैं।
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता शहरी यूसी वर्मा ने बताया कि ऊर्जा निगम भी बदलते परिवेश में हाईटेक हो रहा है। उपभोक्ताओं को ऑनलाइन बिलिंग के बाद अब घर बैठे बिजली का बिल व्हाट्सएप नंबर पर उपलब्ध कराने की तैयारी की गई है। शहर के चारों खंडों से एक-एक अभियंता का मोबाइल नंबर जारी किया गया है। उपभोक्ता इन नंबरों पर वर्तमान मीटर रीडिंग और कनेक्शन नंबर भेजकर अपना बिल मंगा सकते हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल इस सेवा का लाभ शहरी उपभोक्ता की उठा सकेंगे।
विज्ञापन


इन नंबरों पर करें आवेदन
जोन                          अभियंता का नाम    व्हाट्सएप नंबर
खंड प्रथम (टाउनहाल)    मनीष सोलंकी        9169975807
खंड द्वितीय (बक्शीपुर)     पारस कन्नौजिया     7985815585
खंड तृतीय (मोहद्दीपुर)     नीरज सिंह             9889009267
खंड चतुर्थ (राप्तीनगर)     राज कुमार सिंह     8707595738
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed