फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Election strategy discussed in the meeting of India Alliance

Gorakhpur News: इंडिया गठबंधन की बैठक में चुनावी रणनीति पर किया विचार

Sun, 14 Apr 2024 03:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
Election strategy discussed in the meeting of India Alliance
बोले नेता, भाजपा से नाराज जनता गठबंधन की तरफ देख रही
विज्ञापन

गोरखपुर। इंडिया गठबंधन की बैठक शनिवार को बेतियाहाता स्थित सपा कार्यालय में हुई। इसमें इंडिया गठबंधन में शामिल सपा के अलावा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी के नेता उपस्थित रहे।
बैठक में तय हुआ कि जल्द से जल्द दोनों संसदीय क्षेत्र का केंद्रीय कार्यालय खोल दिया जाए। हर विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी तैनात कर चुनाव अभियान तेज किया जाए। इस चुनाव को हर हाल में जीतना है। इस सोच के साथ इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता को चुनाव मैदान मेें उतरना है।
विज्ञापन

बैठक में जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने कहा कि यह चुनाव हर दृष्टि से महत्वपूर्ण है। देश में चारों तरफ अराजकता का माहौल है। जनता में भाजपा के प्रति आक्रोश है। जनता इंडिया गठबंधन की तरफ आस भरी नजरों से देख रही है। इसलिए कार्यकर्ताओं का दायित्व बनता है कि वह लोगों के बीच जाकर सपा सरकार के द्वारा कराए गए कार्य लोगों को बताएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में लोकसभा सदर प्रभारी प्रहलाद यादव, शब्बीर कुरैशी, रामनाथ यादव कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान, डाॅक्टर मोहसिन खान, अवधेश यादव, नगीना प्रसाद साहनी, जफर अमीन डक्कू, अमरेंद्र निषाद, जियाउल इस्लाम, आशुतोष तिवारी, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, अखिलेश यादव, संजय पहलवान, सपा जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र तिवारी राजू, विजय श्रीवास्तव, तौकीर आलम, मनोज यादव, बृजनाथ मौर्य, मैना सहित अन्य बहुत से लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed