फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Election of Ek nai aasha in gorakhpur

'एक नई आशा' की कार्यकारिणी का हुआ चुनाव, सर्वाधिक पदों पर काबिज हुईं महिलाएं

Sun, 07 Jun 2020 11:14 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 07 Jun 2020 11:14 AM IST
सार

  • सीमा अध्यक्ष, 15 अन्य पदों पर महिलाएं ही
  • प्रज्ञा कानोडिया को सचिव पद की मिली जिम्मेदारी
  • 19 पदों के लिए पहली बार किया गया ऑनलाइन चुनाव

विज्ञापन
Election of Ek nai aasha in gorakhpur
ऑनलाइन किया गया 'एक नई आशा' संस्था की कार्यकारिणी का चुनाव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

एक नई आशा संस्था की कार्यकारिणी का चुनाव शनिवार को ऑनलाइन किया गया। इसमें सीमा छापड़िया को अध्यक्ष और प्रज्ञा कानोडिया को सचिव पद के लिए चुना गया। पहली बार संस्था की कार्यकारिणी का गठन ऑनलाइन माध्यम से हुआ। इसमें सर्वाधिक पदों पर महिलाएं काबिज हुई हैं।

विज्ञापन

 
संस्था की उपाध्यक्ष तनवी अग्रवाल, संयुक्त सचिव सौम्या बंका, कोषाध्यक्ष नमामि अग्रवाल, जनसंपर्क अधिकारी राधा सिंघानियां, मीडिया सलाहकार संजय सुरेखा चुनी गईं। निदेशक के तौर पर मेनका मिश्रा, कनक हरि अग्रवाल, राधा खेतान, सुमन छापड़िया, सविता टेकड़ीवाल, रितु जालान चुनी गईं हैं।

विज्ञापन

सलाहकार डॉ. एचएन श्रीवास्तव, शीला श्रीवास्तव, उषा मस्करा, राधा सराफ, आशीष छापड़िया, मनोज बंका चुने गए। निवर्तमान अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल ने कहा कि नई कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन कोरोना वायरस की वजह से टाल दिया गया। उन्होंने नई टीम को बधाई दी।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष सीमा छापड़िया ने कहा कि सभी सदस्य समय-समय पर आयोजित हर कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। नई प्रतिभाएं उभर कर सामने आएं और समाज की प्रगति, उत्साह एवं एकता में योगदान दें, यह हमारी पहली प्राथमिकता रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed