{"_id":"642e6889331add74dd06f749","slug":"elderly-woman-stabbed-for-not-giving-50-rupees-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: 50 रुपये न देने पर बुजुर्ग महिला को मारा चाकू, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: 50 रुपये न देने पर बुजुर्ग महिला को मारा चाकू, हालत गंभीर
Thu, 06 Apr 2023 12:06 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 06 Apr 2023 12:06 PM IST
सार
घायल महिला को एंबुलेंस की मदद से भटहट सीएससी लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पीड़िता के पुत्र वृंदावन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले गुलरिहा इलाके के जंगल स्थानीय गांव में मंगलवार रात 50 रुपये न देने पर मनबढ़ ने बुजुर्ग महिला पर चाकू से हमला कर दिया। आरोप है कि उसने गहने छीनने की भी कोशिश की। घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराने के साथ ही पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, जंगल स्थानीय निवासी बासमती देवी (80) गांव के बाहर सब्जी के खेत में रखवाली करती हैं। रात लगभग नौ बजे गांव का ही इंद्रासन बुजुर्ग महिला की झोपड़ी के बाहर पहुंचा और बाहर बुलाकर 50 रुपये मांगने लगा।
विज्ञापन
रुपये नहीं होने की बात बताई तो उसके गले में पहने सोने के जेवर और हाथ में पहने चांदी का कड़ा छीनने के प्रयास में गले में चाकू से वार कर दिया। घायल महिला चिल्लाने लगी तो शोर सुनकर भट्ठे पर ईंट पाथने वाले लोग दौड़कर पहुंच गए। इसके बाद आरोपी फरार वहां से हो गया।
विज्ञापन
घायल महिला को एंबुलेंस की मदद से भटहट सीएससी लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पीड़िता के पुत्र वृंदावन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि इससे पहले भी आरोपी युवक चोरी के मामले में जेल जा चुका है। प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा संजय कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या की कोशिश का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।