Gorakhpur News: घर से लापता बुजुर्ग की हत्या, खेत में फेंकी गई लाश मिली; पोस्टमार्टम में खुली हैवानियत
एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि बुजुर्ग की खेत में लाश मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों की ओर से आई तहरीर पर केस दर्ज किया जाएगा। पुलिस जांच व साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में पिपराइच इलाके के गुलरिहा गांव के पतरका टोला निवासी बलिराम उर्फ बल्ली निषाद (70) की हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह उनकी लाश घर से कुछ दूरी पर खेत में मिली। बताया जा रहा है कि वह दो दिन से घर से लापता थे। पोस्टमार्टम में सिर में चोट से मौत की पुष्टि हुई है। दायां कान भी काटकर अलग कर दिया गया था और सीने की हड्डियां भी टूटी मिलीं हैं।
आशंका है कि सिर पर वजनी वस्तु से प्रहार कर मौत के घाट उतारा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट हत्या से पहले मारपीट की गवाही भी दे रही है। उधर, घटना की सूचना के बाद एसपी नार्थ मनोज अवस्थी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में हत्या में घर के करीबी के ही शामिल होने की बात सामने आ रही है।
बलिराम निषाद गांव में बन रहे एक मकान की चौकीदारी करते थे। 27 अक्तूबर की शाम शौच करने की बात कहते हुए घर से निकले थे और तभी से लापता थे। परिजनों ने आसपास तलाश के बाद रविवार को पिपराइच थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस जांच में जुटी ही थी कि सोमवार की सुबह बलिराम की लाश घर से महज 200 मीटर की दूरी पर खेत में मिल गई।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में बिना लाइसेंस और पंजीकरण के दौड़ती मिलीं पांच एंबुलेंस, सीज
सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों के अनुसार, बलिराम अपने पांच बेटों में से बड़े बेटे के साथ रहते थे। कुछ दिन से पहरेदारी स्थल पर ही खाना मिल जाता था। दिन-रात वह निर्माणाधीन मकान पर ही रहते थे। पुलिस घर के विवाद व दूसरे पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
नहीं बेचता चाहते थे जमीन, ब्रोकर बना रहा था दबाव
बलिराम की पत्नी लीलावती ने बताया कि घर में कुछ बच्चे जमीन को बेचना चाहते थे, लेकिन पति इसका विरोध कर रहे थे। एक ब्रोकर काफी दिनों से पति पर जमीन बेचने के लिए दबाव बना रहा था। लीलावती ने जमीन के लालच में हत्या की आशंका जताई है। शव मिलने के बाद पुलिस ब्रोकर से भी पूछताछ करने पहुंची थी, लेकिन वह घर पर नहीं मिला। पुलिस बेटों से भी जमीन के बारे में जानकारी ले रही है।
इसे भी पढ़ें: अनमोल को मेडिकल कॉलेज से मिली छुट्टी, हमलावरों ने मरा समझकर था छोड़ा
सोमवार को ही शव फेंके जाने की आशंका
इसे भी पढ़ें: इंस्पेक्टर बता आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दी धमकी, वसूले 74 हजार
एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि बुजुर्ग की खेत में लाश मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों की ओर से आई तहरीर पर केस दर्ज किया जाएगा। पुलिस जांच व साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।