{"_id":"6540858708d3d74ede0e853e","slug":"inspector-threatened-to-make-objectionable-video-viral-2023-10-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: इंस्पेक्टर बता आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दी धमकी, वसूले 74 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: इंस्पेक्टर बता आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दी धमकी, वसूले 74 हजार
Tue, 31 Oct 2023 10:11 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 31 Oct 2023 10:11 AM IST
सार
शाहपुर इलाके के जंगल हकीम नंबर दो स्थित मोहनापुर निवासी दिनेश कुमार पूर्वोत्तर रेलवे से प्रधान लिपिक पद से रिटायर्ड हैं। उन्होंने बताया कि 16 अक्तूबर को एक अनजान नंबर से वीडियो कॉल आया। रिसीव करते ही उधर से एक शख्स ने अपने को द्वारिका दिल्ली थाने का इंस्पेक्टर विक्रम गोस्वामी बताया और बोला कि आपका आपत्तिजनक वीडियो यू-ट्यूब पर वायरल होने जा रहा है। उसे डिलीट कराने के लिए यू-ट्यूब मैनेजर अमित कुमार से मोबाइल फोन पर बात कर लीजिए।
विज्ञापन
फोन पर धमकी। (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
गोरखपुर के शाहपुर इलाके में रहने वाले रेलवे के रिटायर्ड कर्मचारी से जालसाज ने 74 हजार रुपये ठग लिए। जालसाज ने खुद को इंस्पेक्टर बताया और बुजुर्ग का आपत्तिजनक वीडियो यू-ट्यूब पर वायरल करने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर रविवार को शाहपुर पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, शाहपुर इलाके के जंगल हकीम नंबर दो स्थित मोहनापुर निवासी दिनेश कुमार पूर्वोत्तर रेलवे से प्रधान लिपिक पद से रिटायर्ड हैं। उन्होंने बताया कि 16 अक्तूबर को एक अनजान नंबर से वीडियो कॉल आया।
विज्ञापन
रिसीव करते ही उधर से एक शख्स ने अपने को द्वारिका दिल्ली थाने का इंस्पेक्टर विक्रम गोस्वामी बताया और बोला कि आपका आपत्तिजनक वीडियो यू-ट्यूब पर वायरल होने जा रहा है। उसे डिलीट कराने के लिए यू-ट्यूब मैनेजर अमित कुमार से मोबाइल फोन पर बात कर लीजिए।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: दिवाली और छठ पर चलेंगी 200 अतिरिक्त बसें, दूर होंगी मुश्किलें
Trending Videos
इसी दौरान कथित अमित भी फोन कर बुजुर्ग को वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। पीड़ित ने कहा कि हमारा कोई ऐसा वीडियो ही नहीं है, उसके बाद भी उन्हें डराने लगे। बुजुर्ग इतना डर गए कि आरोपियों की ओर से बताए गए यूपीआई नंबर पर तीन बार में 74,500 रुपये भेज दिए।
उसके बाद भी जालसाज बुजुर्ग को डरा कर रुपये की मांग करते रहे। परेशान पीड़ित ने साइबर थाने में शिकायत की जिसके बाद रविवार को शाहपुर पुलिस धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उसके बाद भी जालसाज बुजुर्ग को डरा कर रुपये की मांग करते रहे। परेशान पीड़ित ने साइबर थाने में शिकायत की जिसके बाद रविवार को शाहपुर पुलिस धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।