{"_id":"69efd2d57642e6cb030e39ae","slug":"elderly-man-attacked-for-protesting-taunts-about-being-childless-condition-critical-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1303157-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: निसंतान होने के ताने के विरोध पर बुजुर्ग पर हमला, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: निसंतान होने के ताने के विरोध पर बुजुर्ग पर हमला, हालत गंभीर
विज्ञापन
पिपरौली (गोरखपुर)। गीडा थाना क्षेत्र के बसुधा गांव में निसंतान होने के ताने के विरोध पर 60 वर्षीय बुजुर्ग सर्वजीत सिंह को लाठी-डंडों से पीटकर मनबढ़ों ने अधमरा कर दिया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है।
मिली जानकारी के अनुसार, बसुधा निवासी सर्वजीत सिंह को गांव के कुछ मनबढ़ युवक लंबे समय से उनके निसंतान होने को लेकर ताने मारते और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। आरोप है कि इसी बात को लेकर शनिवार शाम करीब 6:30 बजे आरोपियों ने फिर से टिप्पणी की, जिसका बुजुर्ग ने विरोध किया। विरोध पर मामला बढ़ गया और आरोपियों ने सर्वजीत सिंह के घर पर हमला बोल दिया। उस समय ग्रामीणों के हस्तक्षेप से मामला शांत हो गया। आरोप है कि रात करीब 11 बजे हमलावरों ने हमला किया जब सर्वजीत सिंह अपने खेत स्थित मुर्गी फार्म में सो रहे थे। हमलावरों ने लाठी-डंडों से उन पर बेरहमी से हमला किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर बेसुध हो गए। आरोप है कि हमलावर उन्हें मृत समझकर मौके से भाग गए। अगली सुबह परिजन खेत पहुंचे तो सर्वजीत सिंह खून से लथपथ और अचेत अवस्था में पड़े मिले। उन्हें तत्काल पिपरौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत देखते हुए बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उनकी स्थिति फिलहाल नाजुक बताई जा रही है।
पीड़ित के भाई पहलवान सिंह ने गीडा थाना पुलिस को तहरीर दी है। गीडा थाना प्रभारी अश्वनी पांडेय ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।