रेलवे अपडेट: आठ समर स्पेशल ट्रेनों ने दी यात्रियों को राहत, मुंबई, हैदराबाद व सियालदाह के लिए चल रहीं हैं ट्रेनें
01027 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर समर स्पेशल 30 जून तक प्रत्येक मंगलवार, बृहस्पतिवार, शनिवार एवं रविवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलेगी।
विस्तार
गर्मी के दिनों में होने वाली अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने गोरखपुर से आठ समर स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। इससे यात्रियों को काफी राहत मिल रही है।
ये ट्रेनें चल रहीं
- 01028 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल 2 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार एवं रविवार को गोरखपुर से चलेगी।
- 01027 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर समर स्पेशल 30 जून तक प्रत्येक मंगलवार, बृहस्पतिवार, शनिवार एवं रविवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलेगी।
- 02576 गोरखपुर-हैदराबाद समर स्पेशल 26 जून तक प्रत्येक रविवार को गोरखपुर से चलेगी।
- 02575 हैदराबाद-गोरखपुर समर स्पेशल 24 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को हैदराबाद से चलेगी।
- 05053 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल 24 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को गोरखपुर से चलेगी।
- 05054 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर समर स्पेशल 16 अप्रैल से 25 जून तक प्रत्येक शनिवार को बांद्रा टर्मिनस से चलेगी।
- 03132 गोरखपुर-सियालदह समर स्पेशल 18 अप्रैल से 27 जून तक प्रत्येक सोमवार को गोरखपुर से चलेगी।
- 03131 सियालदह-गोरखपुर समर स्पेशल 17 अप्रैल से 26 जून तक प्रत्येक रविवार को सियालदह से चलेगी।

सप्ताह में दो दिन चलेगी मैलानी-बिछिया स्पेशल
रेल प्रशासन ने 05319/05320 मैलानी-बिछिया-मैलानी स्पेशल पैसेंजर ट्रेन के संचालन दिवसों में संशोधन किया है। अब यह ट्रेन 11 अप्रैल से सप्ताह में तीन दिन के स्थान पर दो दिन शनिवार एवं रविवार को चलाई जाएगी।

13 को निरस्त रहेगी ग्वालियर-बरौनी मेल
बरौनी-ग्वालियर मेल का संचलन एक फेरे के लिए निरस्त किया गया है। ग्वालियर से 13 अप्रैल को चलने वाली 11123 ग्वालियर-बरौनी मेल एवं बरौनी से 14 अप्रैल को चलने वाली 11124 बरौनी-ग्वालियर मेल निरस्त रहेगी।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि बरौनी से 12 अप्रैल को चलने वाली 11124 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस बरौनी से 180 मिनट री-शेड्यूल कर चलाई जाएगी। पनवेल से 12 अप्रैल को चलने वाली 15066 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस पनवेल से 150 मिनट, गोरखपुर से 13 अप्रैल को चलने वाली 12589 गोरखपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस गोरखपुर से 150 मिनट री-शेड्यूल कर चलाई जाएगी।