फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Eight new corona case in Gorakhpur and Basti Mandal

पूर्वांचल का यह क्षेत्र बना कोरोना का नया गढ़, 24 घंटे में मिले आठ नए मामले

Fri, 01 May 2020 03:40 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 01 May 2020 03:40 PM IST
विज्ञापन
Eight new corona case in Gorakhpur and Basti Mandal
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI

गोरखपुर और बस्ती मंडल में ग्रीन जोन में शामिल देवरिया और सिद्धार्थनगर में कोरोना पॉजिटिव के केस मिले हैं। सिद्धार्थनगर में दो और देवरिया में एक केस पाया गया है। वहीं संतकबीर नगर में चार कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया है। इसके अलावा बस्ती में एक शख्स कोरोना संक्रमित पाया गया है।

विज्ञापन


संतकबीर नगर में चार मामले

संतकबीर नगर में बृहस्पतिवार की रात आई रिपोर्ट में चार और लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से दो सांथा ब्लॉक के निघुरी गांव के निवासी हैं व दो सिद्धार्थनगर जिले के है। जिसमें 32 वर्षीय युवक बांसी इलाके का और दूसरा 24 वर्षीय लोटन इलाके का है।
विज्ञापन


अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि 29 अपैल को चारों युवक मुंबई से लौटे थे और जिला अस्पताल पहुंचे थे। चारों युवक जिला अस्पताल में क्वारंटीन किए गए थे। उनका नमूना लेकर मेडिकल कॉलेज भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की रात आई रिपोर्ट में चारो युवक पॉजिटिव मिले हैं। डीएम रवीश गुप्त ने बताया कि संतकबीर नगर के दो और सिद्धार्थनगर के दो युवक एक साथ मुंबई से आए थे। जांच के बाद इनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।

 

सिद्धार्थनगर में मिले दो

सिद्धार्थनगर जिले के सदर व बांसी तहसील क्षेत्र में क्वारंटाइन दो युवकों की जांच कोरोना पॉजिटिव आई है। एक युवक सदर तहसील के गंगा पब्लिक स्कूल में है, वह चार दिन पहले कानपुर से आया था। दूसरा बांसी तहसील के महामाया आईटीआई संस्थान में दो दिन से है, वह मुंबई से आया था।

बस्ती में एक
मुंबई से लौटे संतकबीर नगर के सेमरियावां निवासी युवक में कोरोना की पुष्टि हुई है। बताते चलें कि उक्त युवक को 28 अप्रैल को हरैया में क्वारंटीन किया गया था। जांच रिपोर्ट में युवक में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है।

देवरिया में एक
देवरिया के विशुनपुर कला गांव में महाराष्ट्र से एंबुलेंस बुक करके पांच लोग घर आए थे। इनमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई है, उसे कोरोना होने का शक था। ग्राम प्रधान की सूचना पर चार लोगों को क्वारंटीन कर सैंपल जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया था, जहां एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद गांव के 50 लोगों को क्वारंटीन किया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed