{"_id":"632438344bfe923eb728d506","slug":"eight-dengue-patients-found-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Dengue Alert: गोरखपुर में मिले डेंगू के आठ मरीज, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dengue Alert: गोरखपुर में मिले डेंगू के आठ मरीज, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप
Fri, 16 Sep 2022 02:19 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 16 Sep 2022 02:19 PM IST
सार
सीएमओ डॉ आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि पिछले साल जितने भी ऐसे इलाके थे, जहां पर डेंगू के लार्वा मिले थे। उन इलाकों से सैंपल फिर से लिए गए हैं। टीम को जांच के दौरान यह भी जानकारी मिली है कि लोग कूलर में पानी इकट्ठा कर रहे हैं।
विज्ञापन
डेंगू। (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। आठ मरीज मिल चुके हैं। इनमें केवल दो जिले के रहने वाले हैं। जबकि, छह मरीज गुजरात, मुंबई और हैदराबाद से आए हैं। इसके बाद से मलेरिया विभाग ने डेंगू की जांच के लिए तीन टीम बनाई है। टीम 1,300 सैंपल ले चुकी है।
विज्ञापन
शहर के रेलवे कॉलोनी, रुस्तमपुर, ट्रांसपोर्ट नगर, भटहट, चरगांवा जैसे इलाकों में जलभराव की समस्या है। इन इलाके डेंगू के मच्छर ज्यादा पनपते हैं। इन इलाकों में कबाड़ और टायर की दुकानों में ठहरे पानी में टीम सैंपल ले रही है। डेंगू की जांच में अब तक कहीं भी लार्वा नहीं मिले हैं। इस पर विभाग ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
बता दें कि 2021 में जनवरी से दिसंबर तक डेंगू के 67 मरीज मिले थे। वहीं, 2022 में जनवरी से लेकर अब तक आठ मरीज मिले हैं। राहत की बात यह है कि इनमें केवल दो मरीज यहीं के हैं, जबकि अन्य छह मरीज बाहर से आए हैं। इस पर विभाग यह मान रहा है कि डेंगू के मच्छर अभी नहीं पनप रहे हैं। लेकिन, दो दिनों से हो रही बारिश के बाद विभाग को डर है कि अगर कहीं जलभराव हुआ तो दिक्कतें बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
घर में न जमा होने दें पानी
सीएमओ डॉ आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि पिछले साल जितने भी ऐसे इलाके थे, जहां पर डेंगू के लार्वा मिले थे। उन इलाकों से सैंपल फिर से लिए गए हैं। टीम को जांच के दौरान यह भी जानकारी मिली है कि लोग कूलर में पानी इकट्ठा कर रहे हैं। ऐसे में पानी न इकट्ठा होने दें।
मलेरिया विभाग इन बीमारियों की कर रहा मॉनिटरिंग
मलेरिया विभाग एईएस, जेई, डेंगू, चिकनगुनिया, स्क्रब टायफस, मलेरिया, फाइलेरिया, कालाजार, हाईग्रेड फीवर, आरडीटी मलेरिया जैसे बीमारियों की मॉनिटरिंग में जुटा हुआ है। राहत की बात यह है कि अब तक डेंगू और जेई के सात मरीज के अलावा अन्य बीमारियों के कोई मरीज नहीं मिले हैं।
डेंगू के अब तक मिले इतने मरीज
मलेरिया विभाग इन बीमारियों की कर रहा मॉनिटरिंग
मलेरिया विभाग एईएस, जेई, डेंगू, चिकनगुनिया, स्क्रब टायफस, मलेरिया, फाइलेरिया, कालाजार, हाईग्रेड फीवर, आरडीटी मलेरिया जैसे बीमारियों की मॉनिटरिंग में जुटा हुआ है। राहत की बात यह है कि अब तक डेंगू और जेई के सात मरीज के अलावा अन्य बीमारियों के कोई मरीज नहीं मिले हैं।
डेंगू के अब तक मिले इतने मरीज
| वर्ष | मरीज | मौत |
| 2017 | 11 | 2 |
| 2018 | 25 | 0 |
| 2019 | 114 | 1 |
| 2020 | 9 | 0 |
| 2021 | 67 | 0 |
| 2022 | 8 | 0 |