फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   education pg course

Gorakhpur News: बीआरडी में पांच विभागों में पीजी की मिल सकती है मान्यता

Sat, 22 Jul 2023 12:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jul 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
education pg course

विज्ञापन
गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के पांच विभागों में चल रही पीजी की सीटों को स्थाई मान्यता मिल सकती है। इसे लेकर नेशनल मेडिकल काउंसिल (एनएमसी) की टीम चार और पांच अगस्त को बीआरडी में रहेगी। टीम इन विभागों की परीक्षा का पैटर्न सहित अन्य जांच करेगी। इसे लेकर कॉलेज प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, बीआरडी मेडिकल कॉलेज के हड्डी रोग विभाग, रेडियोलॉजी, मनोचिकित्सा, सोशल एंड प्रिवेंटिव मेडिसिन, पैथालॉजी विभाग में पीजी की सीटों को अस्थाई मान्यता मिली है। इनमें हड्डी रोग विभाग में पांच, सोशल एंड प्रिवेंटिव मेडिसिन में तीन, मनोचिकित्सा में तीन, पैथालॉजी में 12 और रेडियोलॉजी में तीन सीटों पर पीजी की पढ़ाई चल रही है।
विज्ञापन

स्थाई मान्यता के लिए इन सीटों पर हो रही पढ़ाई, परीक्षा, क्लास और इलाज की व्यवस्था, मरीजों की संख्या आदि जांच के लिए एनएमसी कॉलेजों का दौरा करती है। सब कुछ ठीक-ठाक मिलने के बाद एनमएसी स्थाई मान्यता देती है। इसे लेकर कॉलेज प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने संबंधित विभागों के विभागाध्यक्षों और प्रोफेसर के साथ बैठक शुरू कर दी है। शुक्रवार को बैठक में निर्देश दिए हैं कि विभाग की सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं। मरीजों के इलाज के रिकॉर्ड, विभाग में भर्ती होने वाले वार्ड व्यवस्थित कर लिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
कोट
पीजी सीटों के लिए के स्थाई मान्यता के लिए एनएमसी की टीम चार और पांच अगस्त को आएगी। इससे पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी विभागों में पढ़ाई से लेकर मरीज भर्ती किए जा रहे हैं। दो दिन के दौरे के बाद एनएमसी की टीम औचक निरीक्षण भी अगस्त माह में कर सकती है।
-डॉ. गणेश कुमार, प्राचार्य, बीआरडी मेडिकल काॅलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed