फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Ticked question paper taken to DDU examination hall in Gorakhpur

Gorakhpur News: प्रश्नपत्र पर टिक लगा परीक्षा कक्ष तक पहुंचाया, हंगामे पर छात्रा रिस्टीकेट

Thu, 20 Jul 2023 01:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 20 Jul 2023 01:10 PM IST
सार

परीक्षा के दौरान प्रश्न पत्र को बाहर ले जाना आपराधिक गतिविधि की श्रेणी में आता है। विश्वविद्यालय प्रशासन प्रश्न पत्र बाहर ले जाने और उसपर टिक लगा कर कक्ष तक पहुंचाने वालों पर कार्रवाई करने की बजाय मामले का अल्पीकरण करने में जुट गया।

विज्ञापन
Ticked question paper taken to DDU examination hall in Gorakhpur
DDU - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के चल रही प्रवेश परीक्षा में बुधवार को दोपहर की पाली एमए शारीरिक शिक्षा के दौरान बाहर से प्रश्न पत्र टिक लगाकर कक्ष में पहुंचाने पर छात्रों ने हंगामा कर दिया। छात्रों के हंगामा पर नियंता मंडल की टीम व पुलिस भी पहुंच गई। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अनुचित साधन के प्रयोग में छात्रा को परीक्षा से निष्कासित करते हुए उस पर प्रवेश परीक्षा में शामिल होने पर तीन साल का प्रतिबंध लगा दिया।

विज्ञापन


गोरखपुर विश्वविद्यालय के कला संकाय में दोपहर की पाली में बुधवार को एमए शारीरिक शिक्षा में प्रवेश के लिए परीक्षा चल रही थी। कला संकाय भवन के प्रथम तल पर स्थित कक्ष संख्या 122 में छात्रा परीक्षा में बैठी हुई थी। परीक्षा शुरू होने के करीब एक घंटे बाद एक युवक कलम देने के बहाने कक्ष में पहुंचा और साथ लेकर पहुंचे प्रश्न पत्र दिया। प्रश्न पत्र पर टिक लगे हुए थे।
विज्ञापन


यह देख कक्ष में परीक्षा दे रहे अन्य परीक्षार्थियों ने हंगामा शुरू कर दिया। छात्रा को प्रश्न पत्र देने आए छात्रनेता अपने साथियों के साथ पहुंच कर विरोध कर रहे छात्रों को समझाने लगा। हंगामा देख कक्ष निरीक्षक ने इसकी सूचना मुख्य नियंता डॉ. सत्यपाल सिंह और पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इसे भी पढ़ें: शोहदे की तलाश में दबिश जारी: कोचिंग जाते समय छात्रा से छेड़खानी, विरोध पर जान से मारने की दी धमकी


सूचना पर मुख्य नियंता और कैंट थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। हंगामा बढ़ता देख विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रश्न पत्र उससे ले लिया। प्रश्न पत्र के सभी टिक लगे हुए थे। इस पर उसे परीक्षा से निष्कासित कर देने के साथ प्रवेश परीक्षा में शामिल होने पर तीन साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया।

विश्वविद्यालय प्रशासन पर आरोपियों को बचाने का आरोप

परीक्षा के दौरान प्रश्न पत्र को बाहर ले जाना आपराधिक गतिविधि की श्रेणी में आता है। विश्वविद्यालय प्रशासन प्रश्न पत्र बाहर ले जाने और उसपर टिक लगा कर कक्ष तक पहुंचाने वालों पर कार्रवाई करने की बजाय मामले का अल्पीकरण करने में जुट गया। आरोपियों पर केस दर्ज कराने की बजाय विश्वविद्यालय ने आरोपी छात्रा को यूएफएम के तहत कार्रवाई कर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया।

इसे भी पढ़ें: इश्क नहीं हुआ मुकम्मल: 55 साल की प्रेमिका, 58 साल के प्रेमी ने ट्रेन से कटकर दी जान; मौके पर मिला यह सामान

सुबह की पाली में भी बाहर से टिक लगाकर पहुंचा था पेपर
विश्वविद्यालय से जुड़े सूत्रों की माने तो बुधवार को सुबह की पाली में बीएससी कृषि की प्रवेश परीक्षा में भी बाहर से टिक लगाकर एक युवक पेपर लेकर पहुंचा था। कला संकाय में चल रही परीक्षा में मोबाइल से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर बाहर भेजा गया था। कुछ देर बाद एक युवक हल प्रश्न पत्र की 8-10 फोटो कॉपी लेकर पहुंचा और अपने परिचितों को देने लगा। इसका ड्यूटी में तैनात कर्मचारी ने विरोध किया तो उसे देख लेने की धमकी दी गई। परीक्षा के बाद कक्षा संकाय से बाहर निकलने पर कर्मचारी को मनबढ़ों ने घेर लिया और हाथापाई की।

इसे भी पढ़ें: शहर में रोइंग स्पोर्ट्स सेंटर की उम्मीदों को लगे पंख, डिप्टी सीएम से हुई मुलाकात

2458 अभ्यर्थियों ने दी प्रवेश परीक्षा
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सत्र 2023-24 में दाखिले के लिए चल रही स्नातक, परास्नातक तथा स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा में बुधवार को बीएससी कृषि, एमकॉम व एमए शारीरिक शिक्षा प्रोग्राम के अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। सुबह की पाली में सुबह 9 से 11 बजे तक बीएससी कृषि में प्रवेश परीक्षा में 1626 अभ्यर्थी शामिल हुए। दोपहर की पाली में 2 से 4 बजे तक एमकॉम व एमए फिजिकल एजुकेशन परीक्षा का आयोजन हुआ। जिसमें 832 अभ्यर्थियों ने भाग लिया।

आज इन विषयों की होगी परीक्षाएं
स्नातक की प्रवेश परीक्षाओं के अंतर्गत बृहस्पतिवार को सुबह की पाली में 9 से 11 बजे तक बीटेक और दोपहर की पाली में 2 से 4 बजे तक एलएलएम, एमएससी होम साइंस, एमएससी फ़ूड टेक्नोलॉजी तथा स्ववित्तपोषित डिप्लोमा कोर्स की प्रवेश परीक्षा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed