फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   55 year old girlfriend 58 year old boyfriend cut off his life from train

इश्क नहीं हुआ मुकम्मल: 55 साल की प्रेमिका, 58 साल के प्रेमी ने ट्रेन से कटकर दी जान; मौके पर मिला यह सामान

Thu, 20 Jul 2023 12:59 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Thu, 20 Jul 2023 12:59 PM IST
सार

कोठीभार थाना क्षेत्र के अमडीहा में बुधवार सुबह रेलवे ट्रैक पर महिला व पुरुष का शव मिला। घटना स्थल के पास बाइक, शराब की खाली शीशी और नमकीन के रैपर मिले हैं। मृतक के जेब से दो आधार कार्ड मिले, जिससे दोनों के नाम पते की जानकारी हुई।

विज्ञापन
55 year old girlfriend 58 year old boyfriend cut off his life from train
कोठीभार थाना क्षेत्र के एक गांव में रेलवे ट्रैक पर शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महराजगंज जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां कोठीभार थाना क्षेत्र में बुधवार भोर में 55 साल की महिला और 58 साल के शख्स ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। दोनों प्रेमी-प्रेमिका बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


जान देने वाला शख्स प्रेमिका के साथ उसके घर में ही रहता था। मंगलवार रात छत पर सोने के स्थान को लेकर महिला का अपने छोटे बेटे से विवाद हुआ था। इससे नाराज होकर महिला अपने प्रेमी के साथ घर से निकल गई थी। बुधवार सुबह दोनों का शव रेलवे ट्रैक पर मिला।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कोठीभार थाना क्षेत्र के अमडीहा में बुधवार सुबह रेलवे ट्रैक पर महिला व पुरुष का शव मिला। घटना स्थल के पास बाइक, शराब की खाली शीशी और नमकीन के रैपर मिले हैं। मृतक के जेब से दो आधार कार्ड मिले, जिससे दोनों के नाम पते की जानकारी हुई। मृतक पेशे से ट्रैक्टर ड्राइवर था। महिला कोठीभार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: खौफ के साए में परिवार: एक घर में निकले 42 सांप, इनकी प्रजाति जानकर हर कोई हैरान

ग्रामीणों के मुताबिक, दोनों के बीच पंद्रह वर्षो से प्रेम संबंध था। ट्रैक्टर चालक अपने परिवार को छोड़ कर महिला के परिवार साथ उसके घर में रहता था। महिला का पति गांव के एक निजी स्कूल में चौकीदार है। मंगलवार रात को छत पर सोने के स्थान को लेकर महिला का अपने छोटे बेटे से विवाद हो गया। इसके बाद दोनों बाइक से कहीं चले गए और सुबह में रेलवे ट्रैक पर उनके शव मिले।

सीओ निचलौल अनिरूद्ध कुमार ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। कोठीभार प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार राय ने बताया ट्रैक्टर चालक अपने परिवार को छोड़कर महिला के साथ उसके ही घर में रहता था। मामले की जांच की जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed