फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Economy AC coach system will end soon in trains

Railway News: ट्रेनों में जल्द समाप्त होगी इकोनॉमी एसी कोच की व्यवस्था, बेडरोल की सुविधा होगी शुरू

Sun, 20 Nov 2022 01:37 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 20 Nov 2022 01:37 PM IST
सार

थर्ड एसी के इकोनॉमी कोच में यात्रा करने वाले यात्रियों को भी बेडरोल (चादर, कंबल, तकिया) दिया जा रहा है। इकोनॉमी कोच में स्थान की कमी होने के कारण पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने बर्थ संख्या 81, 82 और 83 का उपयोग बेडरोल रखने के लिए किए जाने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
Economy AC coach system will end soon in trains
भारतीय रेल - फोटो : शटरस्टॉक्स

विस्तार

ट्रेनों के एसी-थ्री इकोनॉमी कोच की व्यवस्था जल्द ही समाप्त होने वाली है। इन बोगियों को भी अब सामान्य थर्ड एसी कोच की श्रेणी में रखा जाएगा और किराया भी सामान्य थर्ड एसी के बराबर लिया जाएगा। इसके लिए अब वाणिज्य विभाग को आगे की कार्यवाही करनी है।
विज्ञापन


थर्ड एसी के इकोनॉमी कोच में यात्रा करने वाले यात्रियों को भी बेडरोल (चादर, कंबल, तकिया) दिया जा रहा है। इकोनॉमी कोच में स्थान की कमी होने के कारण पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने बर्थ संख्या 81, 82 और 83 का उपयोग बेडरोल रखने के लिए किए जाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


ऐसे में 20 सितंबर और उसके बाद की तिथियों में जिन यात्रियों ने बर्थ संख्या 81, 82 व 83 आरक्षित कराई थी, उन्हें इमरजेंसी कोटा के तहत उपलब्ध बर्थ आवंटित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में गोरखपुर से राप्तीसागर एक्सप्रेस में एसी थर्ड के इकोनॉमी कोच लगाए जा रहे हैं। इस कोच में अगर गोरखपुर से यशवंतपुर तक की यात्रा करते हैं तो 2510 रुपये किराया लगता है, जबकि सामान्य थर्ड एसी कोच में 2595 रुपये लगते हैं। इस तरह यात्रियों को 85 रुपये कम देने होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed