फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Earned 4.69 lakhs by auctioning junked vehicles in police station

Gorakhpur: थाने में कबाड़ हो रहीं गाड़ियों की नीलामी कर कमाए 4.69 लाख, अन्य थानों में भी जल्द लगेगी बोली

Thu, 30 Jun 2022 12:40 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 30 Jun 2022 12:40 PM IST
सार

हादसे या फिर चोरी की गाड़ियों के बरामद होने के बाद कई बार मालिक तक पुलिस नहीं पहुंच पाती है। ऐसे वाहन थाने में खड़े होते है और फिर कबाड़ हो जाते हैं। कुछ गाड़ियां लावारिस हाल में मिलती हैं तो वहीं कुछ गाड़ियों को मुकदमे के निस्तारण के बाद भी वाहन स्वामी रिलीज कराकर नहीं ले गए।

विज्ञापन
Earned 4.69 lakhs by auctioning junked vehicles in police station
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के पांच थानों में कबाड़ हो रही गाड़ियों को नीलाम कर बुधवार को 4 लाख 69 हजार 300 रुपये की राजस्व की आमदनी हुई। जिले के उरुवा बाजार, हरपुर बुदहट, चिलुआताल, गीडा और सहजनवां थानों से कुल 116 गाड़ियों की नीलामी हुई। जल्द ही अन्य थानों में भी नीलामी की जाएगी। बताया जा रहा है कि करीब एक दशक बाद थानों से गाड़ियों की नीलामी हुई है।

विज्ञापन


एसएसपी दफ्तर के मुताबिक, एक जुलाई को पिपराइच, दो जुलाई को खोराबार, चार जुलाई को झंगहा और पांच जुलाई को चौरीचौरा थाने से वाहनों की नीलामी होगी। जहां उचित बोली लगाकर इन पुरानी गाड़ियों को कोई भी खरीद सकेगा। खोराबार में नीलामी के लिए 12 बाइकें चिह्नित की गईं हैं। दरअसल, बुधवार को चिलुआताल, उरुवा, चौरीचौरा और हरपुर बुदहट समेत चार थानों पर नीलामी रखी गई थी।
विज्ञापन


लेकिन, बरसात की वजह से चौरीचौरा में नीलामी प्रक्रिया नहीं हुई। अब चौरीचौरा में आगामी दो जुलाई को यह कार्रवाई होगी। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा के निर्देश पर थानों पर वर्षों से पड़े लावारिस वाहनों की नीलामी कराई जा रही है। इसके लिए चार से पांच थानों का रोस्टर बनाकर नीलामी कराई जा रही है। गाड़ियां नीलाम होने से थाने भी साफ हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

गोरखपुर के 29 थानों पर हैं 50 हजार गाड़ियां

हादसे या फिर चोरी की गाड़ियों के बरामद होने के बाद कई बार मालिक तक पुलिस नहीं पहुंच पाती है। ऐसे वाहन थाने में खड़े होते है और फिर कबाड़ हो जाते हैं। कुछ गाड़ियां लावारिस हाल में मिलती हैं तो वहीं कुछ गाड़ियों को मुकदमे के निस्तारण के बाद भी वाहन स्वामी रिलीज कराकर नहीं ले गए। जिले के 29 थानों पर वर्तमान में करीब 50 हजार गाड़ियां पड़ी हैं, जो खराब हो रही हैं। साथ ही इन गाड़ियों की वजह से थानों पर जगह की भी कमी हो रही थी।

जिसके बाद उन गाड़ियों को चिह्नित कर उनके नीलामी की योजना बनाई गई। इसके लिए एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी को नोडल अधिकारी बनाया गया। बुधवार से रोस्टर के अनुसार चार-चार थानों पर एसडीएम और सीओ की मौजूदगी में नीलामी प्रक्रिया शुरू कराई गई है। नीलामी से प्राप्त रकम को पुलिस विभाग सरकारी कोषागार में जमा कराएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed