{"_id":"69a4a689e9af8ec00e00fa08","slug":"dvr-found-at-suspended-bsas-official-residence-evidence-of-financial-transactions-found-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1245414-2026-03-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: निलंबित बीएसए के सरकारी आवास पर मिला डीवीआर, वित्तीय लेन-देन के मिले साक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: निलंबित बीएसए के सरकारी आवास पर मिला डीवीआर, वित्तीय लेन-देन के मिले साक्ष्य
Mon, 02 Mar 2026 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 02:20 AM IST
सार
पुलिस ने शनिवार को बीएसए के सरकारी आवास पर दबिश दी। वहां मौजूद शालिनी श्रीवास्तव की मां और नौकर से पूछताछ के बाद तलाशी ली गई। इस दौरान डीवीआर बरामद हुआ। इससे पहले 20 फरवरी का फुटेज देवरिया जिला प्रशासन की जांच समिति ने उपलब्ध कराया था, जिसमें कृष्ण मोहन सिंह, अपर्णा तिवारी और ओंकार सिंह बीएसए कार्यालय में दिखाई दे रहे थे।
विज्ञापन
मृतक कृष्ण मोहन की फाइल फोटो
- फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
विस्तार
शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह की आत्महत्या के मामले में गुलरिहा पुलिस ने देवरिया की निलंबित देवरिया शालिनी श्रीवास्तव के सरकारी आवास से डीवीआर बरामद कर लिया है। इसके गायब होने के कारण साक्ष्य मिटाने की आशंका जताई जा रही थी। जांच में वित्तीय लेन-देन से जुड़े नए साक्ष्य भी सामने आए हैं। वहीं, निलंबित बीएसए की मां और नौकर से भी पुलिस ने पूछताछ की है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, पुलिस ने शनिवार को बीएसए के सरकारी आवास पर दबिश दी। वहां मौजूद शालिनी श्रीवास्तव की मां और नौकर से पूछताछ के बाद तलाशी ली गई। इस दौरान डीवीआर बरामद हुआ। इससे पहले 20 फरवरी का फुटेज देवरिया जिला प्रशासन की जांच समिति ने उपलब्ध कराया था, जिसमें कृष्ण मोहन सिंह, अपर्णा तिवारी और ओंकार सिंह बीएसए कार्यालय में दिखाई दे रहे थे।
विज्ञापन
जांच में नए साक्ष्य भी सामने आए हैं। पुलिस को पता चला है कि कृष्ण मोहन सिंह ने 14 लाख रुपये ओंकार सिंह के माध्यम से भिजवाए थे, जो सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक अनिरुद्ध सिंह के जरिये लिपिक संजीव सिंह तक पहुंचाए गए। इसके अलावा, ओंकार सिंह ने गोल्ड लोन लेकर नौ लाख रुपये देने की बात भी पुलिस को बताई।
विज्ञापन
पूछताछ में अपर्णा तिवारी और ओंकार सिंह ने इस लेन-देन की पुष्टि की। पुलिस अब इन वित्तीय लेन-देन की समय-रेखा तैयार कर बैंक स्टेटमेंट से मिलान कर रही है।
सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि निलंबित बीएसए और फरार लिपिक संजीव सिंह की संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बीएसए और लिपिक के बैंक खातों की भी जांच की जा रही है।