फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Durga Puja will be celebrated with simplicity committees started preparations

Durga Puja 2021: सादगी से मनेगी दुर्गा पूजा, समितियों ने शुरू की तैयारी

Thu, 30 Sep 2021 03:41 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 30 Sep 2021 03:41 PM IST
सार

गाइडलाइन के मुताबिक समितियां छोटी प्रतिमाओं का करा रही हैं निर्माण, शहर में बनेंगे छोटे पंडाल, समाजहित में समितियों ने लिया है निर्णय।

विज्ञापन
Durga Puja will be celebrated with simplicity committees started preparations
मूर्ति को अंतिम रूप देते मूर्तिकार गोपाल पाल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में शासन और प्रशासन की गाइडलाइन आने के बाद शहर की पूजा समितियों ने दुर्गा पूजा की तैयारियां शुरू कर दी हैं। शहर की सभी समितियों ने निर्णय लिया है कि वह देश और समाजहित में कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए पिछले साल की तरह ही इस साल भी शक्ति उपासना के इस महापर्व को सादगी के साथ मनाएंगे। समितियां भी छोटी प्रतिमाओं के अनुरूप पंडाल छोटा लगाने की तैयारी कर रही हैं। वहीं दूसरी तरफ गाइडलाइन के अनुसार मूर्तिकार भी माता की छोटी प्रतिमाओं का निर्माण कर रहे हैं।
विज्ञापन


कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए दुर्गा पूजा को इस बार भी सादगी के साथ मनाया जाएगा। पूजा के लिए छह फीट की प्रतिमा का निर्माण कराया जा रहा है। आयोजन में समिति की ओर से कोविड सुरक्षा का पूजा ख्याल रखा जाएगा। -अभिषेक चटर्जी, सचिव, बंगाली समिति दुर्गाबाड़ी
विज्ञापन


हमारी समिति का यह 50वां वर्ष है। ऐसे में इस बार दुर्गा पूजा को भव्य रूप से मनाने की तैयारी थी, लेकिन कोविड के मद्देनजर सुरक्षा की दृष्टि से दूर्गा पूजा को सादगी के साथ मनाया जाएगा। छोटी प्रतिमा के साथ ही छोटा पंडाल बनाया जाएगा। -कन्हैया लाल वैश्य, कोषाध्यक्ष, दुर्गा पूजा समिति असुरन चौक
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार भी पिछले साल की तरह सिर्फ सात फीट की दुर्गा प्रतिमा का निर्माण कराया जा रहा है। वहीं प्रतिमा को कालीबाड़ी मंदिर में ही स्थापित कराया जाएगा। पूरे आयोजन कि दौरान श्रद्धालुओं में कोविड गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन कराया जाएगा। -चंदन अग्रवाल, अध्यक्ष दुर्गा पूजा समिति कालीबाड़ी


दुुर्गा पूजा की तैयारियां शुरू कर दी गई है। इस बार बाहर पंडाल बनाया जाएगा। गाइडलाइन के मुताबिक पंडाल में छोटी प्रतिमा स्थापित की जाएगी। दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सैनिटाइजर एवं मास्क की व्यवस्था समिति की ओर से की जाएगी। -जितेंद्र अग्रवाल, व्यवस्थापक, दुर्गा पूजा समिति दीवान बाजार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed