फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Durga idols are installed on the remaining land of mafia Sudhir Singh, confiscation postponed

Gorakhpur News: माफिया सुधीर सिंह की शेष जमीन पर स्थापित हैं दुर्गा प्रतिमाएं, जब्तीकरण टला

Tue, 24 Oct 2023 09:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 24 Oct 2023 09:41 AM IST
सार

पुलिस ने सितंबर 2022 में दो बार में माफिया सुधीर के शाहपुर इलाके में आवास समेत अन्य जगहों पर स्थित संपत्ति को जब्त किया था। अंडरग्राउंड क्राइम की जड़ें तलाशने में जुटी पुलिस को माफिया सुधीर सिंह की 400 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति का पता चला।

विज्ञापन
Durga idols are installed on the remaining land of mafia Sudhir Singh, confiscation postponed
माफिया सुधीर सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के टॉप-10 बदमाशों की सूची में शामिल पूर्व ब्लॉक प्रमुख व माफिया सुधीर सिंह की तीन सौ करोड़ की संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई अब दशहरा बाद होगी। दरअसल, माफिया की एक संपत्ति पर दो दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित हो गई हैं, इस वजह से इसे टाल दिया गया है। प्रशासन की ओर से पुलिस को इसकी जानकारी दी गई है। अब पुलिस, प्रतिमाओं के विसर्जन होने का इंतजार कर रही है। इसके बाद प्रशासन की मदद से कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, अपराध से राजनीति की दुनिया में कदम रखकर ब्लॉक प्रमुख बना माफिया सुधीर सिंह जमीन का धंधा करता है। बीते दिनों माफिया को जेल भिजवाने के साथ ही पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। इसके तहत उसकी 20 करोड़ की संपत्ति को जब्त कर लिया गया था।
विज्ञापन


पुलिस ने सितंबर 2022 में दो बार में माफिया के शाहपुर इलाके में आवास समेत अन्य जगहों पर स्थित संपत्ति को जब्त किया था। अंडरग्राउंड क्राइम की जड़ें तलाशने में जुटी पुलिस को माफिया सुधीर सिंह की 400 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: 252 छतों पर तैनात रहेगी पुलिस, एटीएस ने भी डाला डेरा

जांच में पता चला कि माफिया ने करोड़ों की संपत्ति को हड़पने के लिए दानपत्र का इस्तेमाल किया है। इसके बाद पुलिस ने इसकी सूची तैयार कर जब्तीकरण के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजी थी।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर आने से पहले पढ़ लें ये खबर: शहर में आइए तो संभलकर... कई रास्तों पर बंद रहेगा आवागमन

डीएम के आदेश पर रविवार को 100 करोड़ पांच लाख रुपये की संपत्ति को जब्त किया गया था। उसकी तीन सौ करोड़ की संपत्ति को और जब्त करना है। इसके लिए सोमवार को कार्रवाई होनी थी, लेकिन पता चला कि माफिया की जिस जमीन को जब्त करना है, उस पर मूर्तियां स्थापित हैं, इस वजह से फिलहाल कार्रवाई को टाल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed