फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Be careful when coming to the city traffic will be closed on many roads

गोरखपुर आने से पहले पढ़ लें ये खबर: शहर में आइए तो संभलकर... कई रास्तों पर बंद रहेगा आवागमन

Tue, 24 Oct 2023 09:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 24 Oct 2023 09:38 AM IST
सार

संतकबीरनगर की तरफ से आने वाले चारपहिया व अन्य वाहनों को सहजनवां बाईपास जीरो प्वाइंट से डायवर्ट करके हाईवे से भेजा जाएगा। बड़हलगंज की ओर से आने वाले वाहनों को बेलीपार के बाघागाड़ा के पास से डायवर्ट कर दिया जाएगा। इसी तरह कुशीनगर, देवरिया की ओर से आने वाले वाहनों को रामनगर कड़जहां के पास से मोड़ दिया जाएगा।

विज्ञापन
Be careful when coming to the city traffic will be closed on many roads
फिराक चौराहे पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में मंगलवार और बुधवार को शहर में आइए तो जरा संभल कर। शहर में बाहर से आने वाली गाड़ियों को सीधे प्रवेश नहीं मिलेगा। शहर की सीमाओं से ही गाड़ियां डायवर्ट कर दी जाएंगी। दूसरे, शहर के भी कई इलाकों में वाहनों को जाने की अनुमति नहीं है।

विज्ञापन


इसे लेकर डायवर्जन मंगल सुबह से ही लागू हो जाएगा, जो जुलूस समाप्ति तक जारी रहेगा। ऐसे में अगर शहर में जरूरी काम हो तो ही आएं और इसके लिए हाईवे का इस्तेमाल करना ही सुविधाजनक होगा।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, संतकबीरनगर की तरफ से आने वाले चारपहिया व अन्य वाहनों को सहजनवां बाईपास जीरो प्वाइंट से डायवर्ट करके हाईवे से भेजा जाएगा। बड़हलगंज की ओर से आने वाले वाहनों को बेलीपार के बाघागाड़ा के पास से डायवर्ट कर दिया जाएगा। इसी तरह कुशीनगर, देवरिया की ओर से आने वाले वाहनों को रामनगर कड़जहां के पास से मोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: माफिया सुधीर सिंह की शेष जमीन पर स्थापित हैं दुर्गा प्रतिमाएं, जब्तीकरण टला
 

शहर में नौसड़ चौक से टीपी नगर तक कोई भी वाहन नहीं आ सकेंगे। दुर्गाबाड़ी, अलीनगर, बक्शीपुर, जुगनू तिराहा, टीपी नगर, राप्ती नदी के पुल के मार्ग को चार पहिया, ऑटो, ई-रिक्शा सबके लिए प्रतिबंधित किया गया है।

इसे भी पढ़ें: 252 छतों पर तैनात रहेगी पुलिस, एटीएस ने भी डाला डेरा

घोष कंपनी, नखास, रेती रोड, अलहदादपुर तिराहा पर भी वाहन नहीं जाएंगे। नार्मल टैक्सी स्टैंड, पांडेयहाता, घंटाघर, हांसूपुर, हुमायूंपुर, गंगेज चौक, चरनलाल चौक, खूनीपुर, साहबगंज, घासीकटरा, मिर्जापुर, लालडिग्गी, फलमंडी के पास के रास्तों पर भी वाहनों से आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

एसपी ट्रैफिक श्यामदेव विंद ने बताया कि रूट डायवर्जन मंगलवार सुबह आठ बजे से लागू हो जाएगा। डायवर्जन का पालन कराने के लिए पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। एंबुलेंस के लिए कहीं पर भी प्रतिबंध नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed