फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dug a drain in Gorakhpur and left it

अमर उजाला पड़ताल: गोरखपुर में नाला खोदकर छोड़ा, घर से निकलना मुश्किल-कारोबारी भी मंदा

Thu, 19 May 2022 03:04 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 19 May 2022 03:04 PM IST
सार

कौवाबाग से पादरी बाजार तक जेल बाईपास रोड को फोरलेन बनाया जा रहा है। दोनों तरफ नाले भी बन रहे हैं, लेकिन तेजी से काम नहीं हो रहा है। तमाम जगहों पर  नाला खोदकर छोड़ दिया गया है। इससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क ई परिवार ऐसे हैं, जो लंबे समय से अपने दोपहिया या फिर चार पहिया वाहन घर से बाहर नहीं निकाल सके हैं।

विज्ञापन
Dug a drain in Gorakhpur and left it
गोरखपुर में खुली नाली। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में जेल बाईपास फोरलेन के दोनों तरफ नाला खोदकर छोड़ दिया है। यह समस्या पिछले दो महीने से बनी हुई है। इससे स्थानीय लोग व दुकानदार परेशान हैं। उनका कहना है कि घर से निकलना मुश्किल हो गया है। बीमार को डॉक्टर के पास ले जाने में चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। कारोबार लगभग ठप हो गया है।

विज्ञापन


कौवाबाग से पादरी बाजार तक जेल बाईपास रोड को फोरलेन बनाया जा रहा है। दोनों तरफ नाले भी बन रहे हैं, लेकिन तेजी से काम नहीं हो रहा है। तमाम जगहों पर  नाला खोदकर छोड़ दिया गया है। इससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क ई परिवार ऐसे हैं, जो लंबे समय से अपने दोपहिया या फिर चार पहिया वाहन घर से बाहर नहीं निकाल सके हैं।
विज्ञापन


किसी तरह घर से फोरलेन पर आते हैं, फिर सवारी गाड़ी पकड़कर नौकरी या फिर दूसरी जगहों पर जाते हैं। यह समस्या पिछले दो महीने से बनी हुई है। आसपास के दुकानदार व कारोबारी भी परेशान हैं। उनका कहना है कि नाला खुदाई का असर व्यापार पर पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

 दुकानदारी चौपट
फातिमा बाईपास के समीप श्रीराम चौराहे के बगल में मेडिकल स्टोर है। नाला दो महीने से खोदकर छोड़ दिया गया है। सड़क पर गिट्टी फैली है। इससे दुकानदारी चौपट हो गई है। कोई दुकान पर आता ही नही है। इंजीनियर से जब शिकायत की जाती है, तब ढंग से बात नहीं करते हैं। दिक्कत बरकरार है।   हर्षित श्रीवास्तव, मेडिकल स्टोर संचालक

जल्द पूरा कराएं निर्माण
जेल बाई पास पर आरा मशीन है। नाला व सड़क का काम देरी से चल रहा है। पक्का नाला बन रहा है, लेकिन उसे ढकने की जरूरत नहीं महसूस की जा रही है। इससे आवागमन बाधित है। नाले का काम जल्द पूरा कराया जाना चाहिए। विद्यानंद शर्मा, आरा मशीन

बीमार को डॉक्टर के पास ले जाना मुश्किल

श्रीराम चौराहे के बगल में ग्लास हाउस है। नाला बनाने में देरी हो रही है। लिहाजा, बीमार लोगों को दिक्कत हो रही है। घर पर पैरालाइसिस का एक मरीज है, जिसे डॉक्टर के पास ले जाना मुश्किल रहता है। किसी तरह उठाकर गाड़ी तक लाया जाता है। होली के दौरान नाले की खुदाई की गई थी, तब से दुकान बंद चल रही है। कारोबार ठप है। अभिषेक सामंत, कारोबारी

गिट्टी-बालू का स्टॉक डंप

गिट्टी-बालू की दुकान है। नाले का निर्माण दो महीने से हो रहा है। इससे दिक्कत बढ़ी है। सड़क भी नही बन पाई है। इस नाते गिट्टी-बालू नहीं मंगा रहे हैं। जो स्टॉक है, वह भी डंप है। दुकानदारी चौपट है।
प्रमोद सिंह, दुकानदार

नाले का निर्माण जल्द पूरा होगा। काम तेजी से चल रहा है। जितनी खुदाई हुई है, उतना नाला बनाया जाएगा, फिर आगे बढ़ा जाएगा। कुछ दिक्कतों की वजह से देरी हुई है। -राजेश कुमार सहायक अभियंता लोक निर्माण, निर्माणा खंड भवन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed