{"_id":"60e69cb4d5164d13343a155f","slug":"due-to-bravery-of-woman-robbers-ran-away-leaving-bag-full-of-money-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: महिला की बहादुरी से रुपयों से भरा बैग और बाइक छोड़कर भागे लुटेरे, सीसी टीवी में कैद हुई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: महिला की बहादुरी से रुपयों से भरा बैग और बाइक छोड़कर भागे लुटेरे, सीसी टीवी में कैद हुई घटना
Thu, 08 Jul 2021 12:05 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 08 Jul 2021 12:05 PM IST
सार
बाइक को पुलिस ने कब्जे में लिया, सीसी टीवी फुटेज की मदद से बदमाशों की तलाश
विज्ञापन
महिला की बहादुरी के आगे घुटने टेकने पर मजबूर हुए चोर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर में शाहपुर इलाके में बुधवार को एक महिला की बहादुरी से बदमाश लूट की घटना को अंजाम नहीं दे पाए। बदमाश महिला का रुपयों का बैग तो लेकर नहीं ही भाग पाए, उन्हें अपनी बाइक भी छोड़कर भागना पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की बाइक को कब्जे में लिया है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाशों की तलाश भी कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा थाना क्षेत्र के शिवपुर सहबाजगंज के परवेज अहमद पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के कैरेज विभाग में एमसीएम के पद पर तैनात हैं। उनकी पत्नी नुजहत बानो बुधवार को गीता वाटिका स्थित यूनियन बैंक की शाखा से रुपये निकालने गईं थीं।
विज्ञापन
दोपहर करीब 2:30 बजे वह बैंक से तीन लाख रुपये लेकर शाखा से बाहर निकलीं। इस दौरान घोसीपुरवा की तरफ से बाइक पर हेलमेट लगाए दो युवक पहुंचे और उनके हाथ से झपट्टा मारकर बैग छीनने का प्रयास किया। इस पर नुजहत ने एक हाथ से बैग और दूसरे हाथ से लुटेरों की बाइक पकड़ ली।
विज्ञापन
इस छीनाझपटी में लुटेरे बाइक लेकर गिर गए। गिरने से नुजहत के हाथ में चोट आ गई। शोर सुनकर आसपास के लोग नुजहत की सहायता के लिए दौड़े तो लुटेरे बाइक छोड़कर गली के रास्ते पैदल ही भाग निकले।
सूचना पर पहुंची शाहपुर पुलिस ने बदमाशों की तलाश की लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। पुलिस बैंक और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों की तलाश में लगी है।