{"_id":"5f9bd00c7bf6ef1431335f3f","slug":"duda-project-director-removed-chief-engineer-for-road-built-foundation-stone-from-cm","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनी हुई सड़क का मुख्यमंत्री से शिलान्यास मामले में जेई पर गिरी गाज, डूडा परियोजना निदेशक ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनी हुई सड़क का मुख्यमंत्री से शिलान्यास मामले में जेई पर गिरी गाज, डूडा परियोजना निदेशक ने की कार्रवाई
Fri, 30 Oct 2020 02:07 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 30 Oct 2020 02:07 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर नगर निगम।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर के वार्ड संख्या-दो सेमरा में पहले से बनी हुई सड़क का मुख्यमंत्री द्वारा शिलान्यास करने के मामले में लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता डीके सिंह को काम से हटा दिया गया है। साथ ही चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन
नगर निगम क्षेत्र की जिन सड़कों का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिलान्यास किया था, उनमें से 60 सड़क और नालियों को बनाने की जिम्मेदारी जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) को मिली हुई है। शिलान्यास के बाद काम शुरू भी हो गया।
विज्ञापन
इस बीच जांच में पता चला कि वार्ड संख्या-दो सेमरा वार्ड में 55.50 लाख रुपये से स्वीकृत 550 मीटर सड़क का 250 मीटर हिस्सा नगर निगम पहले ही बना चुका है। इस काम का आगणन पीडब्लूडी के जेई डीके सिंह ने किया था। ऐसे में पहले से बनी सड़क का दोबारा बजट जारी होने के मामले में लोक निर्माण विभाग (पीडब्लूडी) के अवर अभियंता सिंह को चेतावनी दी गई है। उन्हें काम से हटा दिया गया है। कार्यदायी संस्था जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) ने सड़क व नाली निर्माण के सभी कार्यों का दोबारा आगणन कराया है। अनुमोदन के लिए फाइल डीएम को भेजी गई है।
विज्ञापन
डूडा के परियोजना अधिकारी विकास सिंह ने बताया कि सभी 60 कार्यों का दोबारा आगणन तैयार किया गया है। अनुमोदन की फाइल डीएम को भेजी जा चुकी है। परियोजना निदेशक ने जेई के खिलाफ कार्रवाई की है। सभी कार्यों की गुणवत्ता की जांच के लिए लगातार निरीक्षण किया जाएगा।