{"_id":"69ce04679f4a233b5b048225","slug":"dry-tree-collapses-near-gorakhpur-railway-gm-office-one-bike-rider-killed-another-injured-2026-04-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सूखा पेड़ अचानक से गिरा: कटहल का सूखा पेड़ बाइक सवार पर गिरा, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रुप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूखा पेड़ अचानक से गिरा: कटहल का सूखा पेड़ बाइक सवार पर गिरा, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रुप से घायल
Thu, 02 Apr 2026 11:23 AM IST
Rohit Singh
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: Rohit Singh
Updated Thu, 02 Apr 2026 11:23 AM IST
सार
प्रमोद पाल और जितेंद्र शुक्ल अपराह्न करीब चार बजे बाइक से शास्त्री चौक से घर की ओर जा रहे थे। वह रेलवे जीएम ऑफिस के सामने पहुंचे थे, तभी सड़क किनारे खड़ा कटहल का सूखा पेड़ अचानक गिर गया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
मृतक जितेंद्र शुक्ला( फाइल फोटो)
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कैंट थाना क्षेत्र में रेलवे जीएम कार्यालय रोड स्थित एक जर्जर कटहल का सूखा पेड़ अचानक वहां से निकल रहे बाइक सवारों के ऊपर गिर गया। हादसे में बाइक सवार बिछिया निवासी जितेंद्र शुक्ल (38) की मौत हो गई, जबकि उनके साथी व पत्रकार प्रमोद पाल गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
थाना प्रभारी संजय सिंह के अनुसार, प्रमोद पाल और जितेंद्र शुक्ल अपराह्न करीब चार बजे बाइक से शास्त्री चौक से घर की ओर जा रहे थे। वह रेलवे जीएम ऑफिस के सामने पहुंचे थे, तभी सड़क किनारे खड़ा कटहल का सूखा पेड़ अचानक गिर गया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने तत्काल उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जितेंद्र शुक्ल की नाजुक स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर किया। परिजन उन्हें पहले एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जवाब दे दिया। इसके बाद मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
वहीं, स्थानीय लोगों ने रेलवे प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि समय रहते पेड़ों की छंटाई और सूख चुके पेड़ों को न हटाने की व्यवस्था के चलते ऐसे हादसे हो रहे हैं। इस घटना ने एक बार फिर शहर में सड़क किनारे खड़े खतरनाक पेड़ों के रखरखाव पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
वहीं, स्थानीय लोगों ने रेलवे प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि समय रहते पेड़ों की छंटाई और सूख चुके पेड़ों को न हटाने की व्यवस्था के चलते ऐसे हादसे हो रहे हैं। इस घटना ने एक बार फिर शहर में सड़क किनारे खड़े खतरनाक पेड़ों के रखरखाव पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।