{"_id":"5ffd23758ebc3e32e764ef7f","slug":"drug-department-caught-eight-lakh-fake-medicines-in-alinagar-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में पकड़ी गई आठ लाख की नकली दवाएं, ड्रग विभाग की ओर से की गई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में पकड़ी गई आठ लाख की नकली दवाएं, ड्रग विभाग की ओर से की गई कार्रवाई
Tue, 12 Jan 2021 09:50 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 12 Jan 2021 09:50 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आखिरकार ड्रग विभाग नकली दवाओं तक पहुंच ही गया। विभाग ने सोमवार को गोरखपुर जिले के अलीनगर में आठ लाख रुपये की नकली दवाएं बरामद की। सभी दवाएं ब्रांडेड हैं। वहीं, विभाग के पहुंचने से पहले दवा कारोबारी भाग निकला। विभाग का कहना है कि अहम कड़ी हाथ लग गई है। नकली दवाओं के कारोबार का पूरी तरह से खुलासा होगा। समाचार लिखे जाने तक मामले की जांच पड़ताल जारी थी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पिछले दिनों शहर भालोटिया मार्केट के एक दवा व्यापारी ने उत्तराखंड से नकली दवाओं की खेप मंगाई थी। दवा मंगाने के बाद बिना बिल बाउचर के उसे दूसरे व्यापारी को बेच दी। इस बीच एक तीसरा व्यापारी दवा खरीदकर लखनऊ के एक व्यापारी को बेच दिया। दिखाए गए सैंपल के बैच से भेजी गई दवाओं का मिलान नहीं होने पर व्यापारी ने उन्हें लौटा दिया। इस मामले में 18 लाख रुपये फंस गए। जिस पर विवाद हो गया। इसके बाद विभाग तक जानकारी पहुंची तो जांच शुरू हो गई।
विज्ञापन
वहीं, सोमवार को विभाग को सूचना मिली कि नकली दवाओं की बड़ी खेप अलीनगर के एक व्यापारी के पास है। विभाग ने मौके पर पहुंचकर आठ लाख रुपये की नकली दवाएं बरामद की। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि पकड़ी गई दवाएं नकली दवा का कारोबार करने वाले उन्हीं व्यापारियों की हैं, जिन्होंने पिछले दिनों नकली दवाएं मंगाई थी। विभाग ने दवाओं को कब्जे में लिया है। सैंपल जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन