{"_id":"5e57e1b88ebc3ef3ff549621","slug":"drug-businessman-satyendra-singh-dies-of-heart-attack-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा कारोबारी सत्येंद्र सिंह की हार्ट अटैक से मौत, आज बंद रहेगी दवा की थोक मंडी भालोटिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवा कारोबारी सत्येंद्र सिंह की हार्ट अटैक से मौत, आज बंद रहेगी दवा की थोक मंडी भालोटिया
Fri, 28 Feb 2020 11:18 AM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 28 Feb 2020 11:18 AM IST
विज्ञापन
दवा कारोबारी सत्येंद्र सिंह। (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दवा एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष व दवा कारोबारी सत्येंद्र सिंह की हार्ट अटैक से गांधी गली स्थित उनके आवास में मौत हो गई। 61 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। करीब दो दशक तक दवा एसोसिएशन के अध्यक्ष, मंत्री के पद पर रहे और दवा व्यापारियों के हित की लड़ाई लड़ी।
विज्ञापन
दवा विक्रेताओं ने उनके मौत पर दुख व्यक्त करते हुए शुक्रवार को भालोटिया मार्केट को बंद रखने का फैसला लिया है। महामंत्री के पद से शुरुआत करने वाले सत्येंद्र सिंह 2002 में पहली बार अध्यक्ष चुने गए थे। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बीमारी की वजह से ही उन्होंने कुछ साल पहले अध्यक्ष पद छोड़ने का फैसला किया था।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार शाम अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। सीने में तेज दर्द होने पर घरवाले अस्पताल ले जाते इसके पहले ही उनकी मौत हो गई। मौत की खबर भालोटिया में पहुंचते ही दवा विक्रेता समिति के अध्यक्ष योगेंद्र नाथ दुबे, महामंत्री आलोक चौरसिया, केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय उपाध्याय और महामंत्री दिलीप सिंह ने अलग-अलग शोक सभा कर आत्म की शांति के लिए प्रार्थना की। दोनों ही एसोसिएशन की ओर से शुक्रवार को बाजार बंद रखने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन
पूर्व अध्यक्ष के निधन पर जताया शोक
चैंबर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष संजय सिंघानियां ने दवा विक्रेता समिति के पूर्व अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह की आकस्मिक निधन पर गहरा दुख प्रकट किया। कहा कि उनके निधन से व्यापारी समाज की बहुत बड़ी क्षति हुई है। पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष मणिनाथ गुप्ता ने भी पूर्व अध्यक्ष के निधन पर दुख जताया। कहा कि व्यापारियों की हर लड़ाई में उनका सहयोग रहता था। उनके निधन से पूरे व्यापारी समाज को काफी ठेस पहुंचा है।