{"_id":"626b83bdaf4cc84b3b246408","slug":"drizzle-will-give-relief-in-gorakhpur-on-may-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur Weather: गोरखपुर में एक मई को बूंदाबांदी देगी राहत, 40 के करीब पारे से परेशान हुए शहरवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur Weather: गोरखपुर में एक मई को बूंदाबांदी देगी राहत, 40 के करीब पारे से परेशान हुए शहरवासी
Fri, 29 Apr 2022 11:50 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 29 Apr 2022 11:50 AM IST
सार
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि जम्मू कश्मीर के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना को देखते हुए एक या दो मई को गोरखपुर जिले में 30 से 35 प्रतिशत इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है।
विज्ञापन
गोरखपुर में बारिश। (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में चिलचिलाती धूप से अगले सप्ताह कुछ राहत की उम्मीद है। एक मई की देर शाम या दो मई को बूंदाबांदी की संभावना है। हालांकि, इस बीच सूरज की तपिश परेशान करती रहेगी।
विज्ञापन
शुक्रवार को दिन चढ़ने के साथ ही तपिश बढ़ती गई। अधिकतम तापमान 39 डिग्री पहुंच गया। लेकिन, वातावरण में नमी कम होने से 43 डिग्री के आसपास जैसी गर्मी महसूस हुई। ऐसे में लोग घर से लेकर दफ्तर तक लोग बेचैन रहे। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अभी कुछ दिन तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक जा सकता है।
विज्ञापन
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि जम्मू कश्मीर के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना को देखते हुए एक या दो मई को गोरखपुर जिले में 30 से 35 प्रतिशत इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है।
विज्ञापन