फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Driver shot for friendship with dancer, owner arrested

Gorakhpur News: नर्तकी से दोस्ती को लेकर ड्राइवर को गोली मारी, मालिक गिरफ्तार

Sun, 17 Mar 2024 02:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
Driver shot for friendship with dancer, owner arrested
सरदारनगर (गोरखपुर)। एम्स थाना क्षेत्र के सोनबरसा में शनिवार सुबह पोल्ट्री फार्म मालिक गुड्डू सिंह ने अपने ड्राइवर मनीष सिंह (34) को विवाद के बाद लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। गोली ड्राइवर के कंधे के नीचे लगी है। घटना की वजह एक नर्तकी से ड्राइवर की दोस्ती बताई जा रही है। आरोपी इस दोस्ती का विरोध कर रहा था।
विज्ञापन

घायल ड्राइवर को पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। मनीष के भाई शिवम की तहरीर पर एम्स पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल पिस्टल बरामद कर लिया। उधर, घटना के बाद फॉरेंसिक टीम के साथ सीओ कैंट अंशिका वर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के भटगांवा निवासी मनीष सिंह, रामूडीहा निवासी पोल्ट्री फार्म मालिक गुड्डू उर्फ अमृत नाथ सिंह का दस वर्षो से ड्राइवर है। बताया जा रहा है कि मनीष सिंह का देवरिया जिले के भटनी निवासिनी आर्केस्ट्रा डांसर से छह वर्षों से नजदीकी रिश्ते हैं। डांसर के तीन बच्चे हैं। मनीष की पत्नी किरन से दो बेटियां हैं। पति के नजदीकी रिश्ते से किरन और मनीष में आए दिन विवाद हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के सोनबरसा और जगदीशपुर के बीच फोरलेन पर स्थित पेट्रोल पंप के पास गुड्डू का मुर्गी फाॅर्म है। शनिवार सुबह मनीष, उसका भाई शिवम, उसका साला संदेश सिंह निवासी भलूही थाना अहिरौली कुशीनगर और गुड्डू सिंह मुर्गी फार्म पर पत्नी का विवाद सुलझा रहे थे। इसी बीच मनीष का उसके मालिक गुड्डू सिंह कहासुनी हो गई। इसपर गुड्डू सिंह ने गाली देते हुए दो-चार थप्पड़ जड़ दिए। इसका विरोध करने पर गुड्डू सिंह ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से मनीष के कंधे के नीचे सीने में गोली मार दी।
गोली चलने से वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची एम्स पुलिस ने घायल को बीआरडी मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया। उधर, घायल का भाई शिवम सिंह एम्स पुलिस को लिखित तहरीर देकर गुड्डू सिंह उर्फ अमृत नाथ सिंह पर आरोप लगाया है कि जान मारने की नियति से भाई को गोली मारी गई है।
थाने पर फरियाद लेकर आई थी डांसर
शनिवार सुबह गुड्डू सिंह के पास पंचायत होने की जानकारी होने पर डांसर एम्स थाने में प्रार्थना पत्र लेकर पहुंची थी। वह पुलिस को अभी घटना की जानकारी दे ही रही थी कि अचानक गोली चलने की जानकारी उसके पास आई। इसके बाद उसने पुलिस को जानकारी दी और पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई।



वर्जनगोली से युवक घायल हुआ है, उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से लाइसेंसी पिस्टल बरामद कर लिया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
-कृष्ण कुमार बिश्नोई, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed