{"_id":"6acd538ba6d0b69ae407fb97","slug":"drinking-water-tested-at-railway-stations-all-samples-found-to-be-in-compliance-with-standards-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1483330-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: रेलवे स्टेशनों पर पेयजल की जांच, सभी नमूने मानकों के अनुरूप मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: रेलवे स्टेशनों पर पेयजल की जांच, सभी नमूने मानकों के अनुरूप मिले
विज्ञापन
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे यात्रियों और कर्मचारियों को शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए स्टेशनों, कार्यालयों और आवासीय कॉलोनियों में जल गुणवत्ता की नियमित जांच करा रहा है। इसके तहत पानी की टंकियों, वाटर कूलर, फिल्टर, नलों और पाइपलाइनों की निगरानी की जा रही है।
लखनऊ मंडल में 11 प्रमुख स्टेशनों पर 156 अवशिष्ट क्लोरीन परीक्षण और तीन जीवाणु संवर्धन परीक्षण किए गए। जांच में सभी जल नमूने निर्धारित मानकों के अनुरूप पाए गए। वाराणसी मंडल में भी स्टेशनों, अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों, रनिंग रूम और आवासीय कॉलोनियों में पेयजल व्यवस्था की जांच की गई। इज्जतनगर मंडल में भी नियमित परीक्षण जारी हैं। रेल प्रशासन के अनुसार, यात्रियों और कर्मचारियों को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।