फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   DRI team took Hindi market businessman Pandit to Lucknow

गोरखपुर: हिंदी बाजार के धंधेबाज पंडित को लखनऊ उठा ले गई डीआरआई की टीम, बड़े पैमाने पर करता था अवैध धंधा

Sat, 02 Sep 2023 12:42 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 02 Sep 2023 12:42 PM IST
सार

मुख्यमंत्री कार्यालय से स्थानीय जांच एजेंसी को अवैध सोने के धंधेबाजों को लेकर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया गया था। जिस विभाग के पास से इस संबंध में सूचना मांगी गई थी, उसका पास जांच के सीमित अधिकार हैं, इसलिए उसने दूसरी एजेंसी को सतर्क कर दिया था।

विज्ञापन
DRI team took Hindi market businessman Pandit to Lucknow
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिंदी बाजार के चर्चित सोने के धंधेबाज पंडित को डीआरआई (राजस्व खुफिया निदेशालय) की टीम ने शुक्रवार की रात सुल्तानपुर में अवैध सोने के साथ दबोच लिया। देर रात स्थानीय जांच एजेंसियों को भी इसकी सूचना मिल गई।

विज्ञापन


खबर है कि रात में हिंदी बाजार के हरबंश राम गली में एक सराफा व्यापारी की दुकान पर डीआरआई के साथ स्थानीय जांच एजेंसियों की टीम भी आई थीं। बताया जा रहा है कि डीआरआई की पकड़ में आया पंडित लंबे समय से अवैध सोने की खरीद-बिक्री का काम करता है।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि कुछ वर्ष पहले डीआरआई की टीम ने गोरखपुर से बाहर एक बड़े कारोबारी को गिरफ्तार किया था। उसके पास से भारी मात्रा में अवैध सोना बरामद किया गया था। उसी दौरान पंडित का नाम सामने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: महंत की हत्या या फिर स्वाभाविक मौत: वाराणसी से लेकर गोरखपुर तक मठ की जमीन पर रार, जल्द सच आएगा सामने

व्यापारी के जेल जाने के बाद अपनी पैठ बढ़ाते हुए पंडित ने अवैध सोने को खपाने के लिए हिंदी बाजार में अपना नेटवर्क तैयार कर लिया। कुछ ही समय में पंडित का सिक्का चलने लगा। सूत्र बताते हैं कि एक तरह से उसका नाम ही अवैध सोने की खरीद-फरोख्त में हॉलमार्क के तौर पर पहचान बन गया।
 

Trending Videos

जानकार बताते हैं कि कालाबाजारी में चर्चित पंडित का नेटवर्क ऐसा है कि दो से तीन घंटे में ही वह तीन से पांच किलो तक अवैध सोना खपा देता है। पहले, पंडित खुद दूसरे धंधेबाजों से सोना लेता था, लेकिन अब उसका नेटवर्क इतना बड़ा हो गया है कि वह दूसरे को सोने की खेप पहुंचा देता है।

इसे भी पढ़ें: सीएम योगी ने सुनी समस्याएं, बोले- नहीं होने देंगे किसी के साथ अन्याय

सूत्र बताते हैं कि रक्षाबंधन त्योहार की व्यस्तता में पंडित ने बड़ी मात्रा में अवैध सोना खपाने की साजिश रची। अवैध सोने की खेप मंगवाई और इसे सुरक्षित गोरखपुर लाने की फिराक था। इसी बीच एजेंसी को सूचना मिली और उसकी लखनऊ यूनिट ने व्यापारी को एक किलो अवैध सोने के साथ गिरफ्तार कर लिया।

मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्देश के बाद पहली बड़ी कार्रवाई

मुख्यमंत्री कार्यालय से स्थानीय जांच एजेंसी को अवैध सोने के धंधेबाजों को लेकर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया गया था। जिस विभाग के पास से इस संबंध में सूचना मांगी गई थी, उसका पास जांच के सीमित अधिकार हैं, इसलिए उसने दूसरी एजेंसी को सतर्क कर दिया था। इसी का नतीजा रहा कि शुक्रवार की देर रात अवैध सोने का एक बड़ा खिलाड़ी जांच एजेंसी की पकड़ में आ गया।

इसे भी पढ़ें: आदित्य एल-1: प्रो. दुर्गेश की दूरबीन से खुलेगा सूर्य की धधकने का राज, IUCAA पुणे में किया गया तैयार

बाजार के धंधेबाज एजेंसी के रडार पर
हिंदी बाजार में अवैध सोने के धंधे के पांच से छह बड़े खिलाड़ी अलग-अलग जांच एजेंसियों के रडार पर हैं। इसमें केंद्रीय एजेंसियां भी स्थानीय नेटवर्क की जांच-पड़ताल करवाती हैं। कुछ दिन पहले जिले के बड़े अधिकारियों ने बाजार के बड़े व्यापारियों और सराफा मंडल के पदाधिकारियों से इनके व्यापार के बारे में जांच की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed