फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dream of a permanent house to be realized for 5,070 families; budget of 20.28 crore approved.

Gorakhpur News: 5070 परिवारों का पूरा होगा पक्के मकान का सपना, 20.28 करोड़ का बजट स्वीकृत

Tue, 06 Oct 2026 03:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 06 Oct 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
Dream of a permanent house to be realized for 5,070 families; budget of 20.28 crore approved.
गोरखपुर। पक्के मकान का इंतजार कर रहे जिले के 5070 गरीब परिवारों को जल्द राहत मिलने वाली है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत इन लाभार्थियों के लिए पहली किस्त के रूप में 20 करोड़ 28 लाख रुपये का बजट स्वीकृत हो गया है। प्रत्येक लाभार्थी के खाते में 40 हजार रुपये की पहली किस्त जल्द ही पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

वर्ष 2024 से आवास के लिए सर्वे और पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 19 विकास खंडों के लाभार्थी पहली किस्त का इंतजार कर रहे थे। परियोजना निदेशक कार्यालय से बजट स्वीकृत होने के बाद अब विकासखंड स्तर पर भुगतान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। खंड विकास अधिकारी और लेखा सहायक के डिजिटल हस्ताक्षर के बाद धनराशि सीधे लाभार्थियों के सक्रिय खाते में भेजी जाएगी।
विज्ञापन

------------------
पहली किस्त मिलते ही शुरू करना होगा निर्माण
पहली किस्त खाते में पहुंचने के बाद लाभार्थियों को आवास निर्माण शुरू करना होगा। आवास के निर्माण की प्रगति के आधार पर दूसरी और तीसरी किस्त जारी की जाएगी। निर्माण की प्रगति की निगरानी जियो टैगिंग के माध्यम से भी की जाएगी। नई व्यवस्था में आवास के सर्वे के दौरान ही पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण और जियो टैगिंग की प्रक्रिया पूरी की गई है। इससे किस्त जारी करने की प्रक्रिया में तेजी आएगी और धनराशि सीधे लाभार्थी के खाते में भेजी जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
लाभार्थी ऐसे चेक करें भुगतान की स्थिति
लाभार्थी प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना दर्जा देख सकते हैं। इसके लिए स्टॉक होल्डर विकल्प में जाकर आवास लाभार्थी पर क्लिक करना होगा। पंजीकरण संख्या दर्ज कर स्थिति देखी जा सकती है। पंजीकरण संख्या उपलब्ध न होने पर सर्च के माध्यम से राज्य, जिला, विकास खंड और ग्राम पंचायत का चयन कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

----------
जिले में 5070 लाभार्थियों के आवास के लिए 20 करोड़ 28 लाख रुपये का बजट स्वीकृत हो गया है। विकासखंड स्तर पर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही लाभार्थियों के खाते में पहली किस्त भेजी जाएगी।
दीपक सिंह, परियोजना निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed