{"_id":"5fa8f1a28ebc3e9bd40618af","slug":"dr-vibhrat-chand-kaushik-put-posters-of-candidate-before-getting-election-ticket","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव के लिए आधिकारिक तौर पर नहीं मिला टिकट, डॉ. विभ्राट चन्द कौशिक ने लगा दिया प्रत्याशी का पोस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव के लिए आधिकारिक तौर पर नहीं मिला टिकट, डॉ. विभ्राट चन्द कौशिक ने लगा दिया प्रत्याशी का पोस्टर
Mon, 09 Nov 2020 01:10 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 09 Nov 2020 01:10 PM IST
विज्ञापन
डॉ. विभ्राट चन्द कौशिक का पोस्टर।
- फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा ने आधिकारिक तौर पर अभी तक किसी को टिकट नहीं दिया है। इसके बावजूद भी डॉ. विभ्राट चन्द कौशिक ने प्रत्याशी का पोस्टर लगा दिया है। इतना ही नहीं अब भाजपा नेताओं से नामांकन समारोह में शामिल होने की बात भी कह रहे हैं।
विज्ञापन
बता दें कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के सदस्य का कार्यकाल समाप्त हो गया है। भारत निर्वाचन आयोग ने इस सीट के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके तहत निर्वाचन की अधिसूचना पांच नवंबर को जारी की गई थी। नाम निर्देशन के लिए अंतिम तिथि 12 नवंबर निर्धारित की गई है। नामांकन पत्रों की जांच 13 नवंबर को होगी। नाम वापसी की अंतिम तिथि 17 नवंबर होगी। मतगणना तीन दिसंबर को होगी।
विज्ञापन
इन जगहों की सूची जारी