UP Nikay Chunav 2023: गोरखपुर से डॉ. मंगलेश भाजपा के मेयर प्रत्याशी घोषित, आज करेंगे नामांकन
रविवार को टिकट घोषणा के बाद रात में डॉ. मंगलेश गोरखनाथ मंदिर गए और गुरु गोरक्षनाथ का आशीर्वाद लिया। वहां दर्शन-पूजन के बाद मंत्रणा की। इसके पहले बैंक रोड स्थित डॉ. मंगलेश के तिलक पैथोलॉजी पर उनका जोरदार स्वागत किया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा ने शहर के सुप्रसिद्ध पैथालाजिस्ट डॉ.मंगलेश श्रीवास्तव को मेयर पद का प्रत्याशी घोषित करके तीन दिनों से चल रहे अटकलों पर विराम लगा दिया है। साथ ही शहर के बड़ी आबादी वाले कायस्थ बिरादरी को साधने की कोशिश की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डॉ. मंगलेश को फोन पर बधाई दी। डॉ. मंगलेश सोमवार को सुबह 11 बजे पर्चा दाखिला करेंगे। पर्चा दाखिला से पहले महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के प्रांगण में एक जनसभा भी होगी, जिसमें कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, भाजपा नगर निगम प्रभारी सांसद बाबू राम निषाद और सभी जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर निकाय चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की प्रत्याशियों की सूची, यहां देखें पूरी सूची
रविवार को टिकट घोषणा के बाद रात में डॉ. मंगलेश गोरखनाथ मंदिर गए और गुरु गोरक्षनाथ का आशीर्वाद लिया। वहां दर्शन-पूजन के बाद मंत्रणा की। इसके पहले बैंक रोड स्थित डॉ. मंगलेश के तिलक पैथोलॉजी पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। रात करीब साढ़े 11 बजे डॉ. मंगलेश भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे, जहां फूल मालाएं पहना कर उनका स्वागत किया गया।
क्षेत्रीय अध्यक्ष समेत भाजपा नेताओं ने किया स्वागत
मेयर पद के प्रत्याशी डा. मंगलेश श्रीवास्तव क्षेत्रीय कार्यालय पर क्षेत्र के अध्यक्ष सहजानंद राय समेत भाजपा नेताओं ने फूल माला पहनाने के बाद मिठाई खिलाकर बधाई दी। बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष, एमएलसी डा. धर्मेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष पुष्प दत्त जैन, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विश्वजीताशु सिंह, डॉ सत्येंद्र सिन्हा, महामंत्री प्रदीप शुक्ला, सुनील गुप्ता, जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, राहुल श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी डॉ बच्चा पांडेय नवीन आदि शामिल रहे।
एक ही सपना गोरखपुर को इंदौर बनाना है
डॉ. मंगलेश ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व और मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि स्थानीय से लेकर प्रदेश संगठन ने छोटे से कार्यकर्ता पर भरोसा जताया है। सभी के आशीर्वाद से जीत का रिकॉर्ड बनाएंगे। मूल रूप से महराजगंज जिले के रहने वाले डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव वर्तमान में राप्तीनगर वार्ड के डॉक्टर्स एन्क्लेव कालोनी में रहते हैं। उनके पिता दिवंगत .डॉ. आद्या प्रसाद दिग्विजय नाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीएड विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष रहे हैं।
उनकी प्राथमिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर से हुई है। कानपुर के गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक चिकित्सा महाविद्यालय से उन्होंने एमबीबीएस और एमडी (पैथोलॉजी) की पढ़ाई की है। वह वर्तमान में सरस्वती शिशु मंदिर, सरस्वती शिक्षा समिति के उपाध्यक्ष हैं। पिछले 25 वर्षों से वह ‘संस्कार भारती’ के विभिन्न पदों पर रहे हैं। वर्तमान में वह संस्कार भारती एवं गोरक्ष प्रांत में प्रांतीय महामंत्री के पद पर हैं।
महराजगंज के पिपरालाला में श्री विष्णु भगवान सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल संचालित करते हैं। 2010 में वह इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष रहे। पिछले तीन दशक से तिलक पैथोलॉजी का संचालन कर रहे हैं। वह इंडियन एसोसिएशन ऑफ पैथोलॉजिस्ट एवं माइक के सदस्य हैं। डॉ मंगलेश का भी गोरक्षपीठ के सामाजिक प्रकल्पों से गहरा जुड़ाव रहा है। डॉ. मंगलेश लंबे समय से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य रहे हैं।