फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dr. Kafeel will press conference today arrived in Jaipur after coming out of jail

जेल से बाहर आने के बाद जयपुर पहुंचे डॉ. कफील, आज करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

Thu, 03 Sep 2020 11:16 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 03 Sep 2020 11:16 AM IST
विज्ञापन
Dr. Kafeel will press conference today arrived in Jaipur after coming out of jail
जेल से रिहा हुए डॉक्टर कफील खान(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के डॉक्टर कफील जेल से रिहा होने के बाद आज जयपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं। बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर भड़काऊ भाषण देने के आरोप में रासुका कानून के तहत गिरफ्तार किए गए डॉक्टर कफील खान को इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद मंगलवार रात डॉक्टर कफील खान को मथुरा जेल से रिहा कर दिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, डॉ. कफील आज दोपहर दो बजे जयपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। बता दें कि डॉ. कफील ने रिहाई के बाद सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद किया था। साथ ही डॉ. कफील ने कहा था कि सभी भारतवासियों का धन्यवाद, जिन्होंने मेरा साथ दिया। उन्होंने कहा कि मैं हाईकोर्ट का शुक्रगुजार हूं, जिसने इतना अच्छा आदेश दिया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि कफील पर आरोप है कि सीएए, एनपीआर और एनआरसी के खिलाफ भड़काऊ भाषण दिया था। यूपी पुलिस का दावा है कि उनके भाषण से ही प्रेरित होकर एएमयू के छात्रों ने 15 दिसंबर को उग्र प्रदर्शन और तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed