फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Door to door covid vaccination will start this week in Gorakhpur

कोरोना पर वार: इस सप्ताह शुरू हो जाएगा डोर-टू-डोर टीकाकरण, बीमार और बुजुर्गों को दी जाएगी प्राथमिकता

Sun, 10 Oct 2021 11:04 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 10 Oct 2021 11:04 AM IST
सार

शहर से लेकर गांवों तक पहुंचेगी मोबाइल वैन एक्सप्रेस, एक वैन आ चुकी, 15 से अधिक आएंगी, बीमार और बुजुर्गों को दी जाएगी प्राथमिकता

 

विज्ञापन
Door to door covid vaccination will start this week in Gorakhpur
वैक्सीन लगवातीं युवती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर में डोर-टू-डोर कोविड टीकाकरण की शुरुआत इस सप्ताह हो जाएगी। इसके लिए एक मोबाइल वैन एक्सप्रेस जिले में आ चुकी है। एक सप्ताह के अंदर 15 से अधिक मोबाइल वैन आनी हैं। इसके बाद से शहर से लेकर गांव तक में टीकाकरण से वंचित लोगों को कोविड का टीका लगाया जाएगा। प्राथमिकता के तौर पर बीमार और बुजुर्गों को सबसे पहले टीका लगाया जाएगा। इसके अलावा दूसरी डोज लगाने वालों को भी टीका लगाया जाएगा।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक जिले में दो लाख से अधिक लोगों का दूसरी डोज का समय पूरा हो चुका है, लेकिन ये लोग बूथों पर नहीं पहुंच रहे हैं। इसके अलावा बूथों पर लोगों की संख्या भी कम होती जा रही है। इस वजह से यह निर्णय लिया गया है कि अब घर-घर जाकर लोगों को टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन


ऐसे लोगों को चिह्नित करने में आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व एएनएम की मदद ली जाएगी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एनके पांडेय ने बताया कि प्रदेश के कई जिलों में यह अभियान शुरू हो चुका है। एक सप्ताह में जिले में 15 से अधिक मोबाइल वैन एक्सप्रेस आ जाएंगी। इसके बाद डोर-टू-डोर कोविड टीकाकरण शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियान के तहत शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को टीका लगाया जाएगा। साथ ही जिन लोगों का दूसरी डोज का समय पूरा हो चुका है और वह लोग टीकाकरण नहीं लगवा रहे हैं, उन्हें भी टीका लगाया जाएगा। मोबाइल वैन में वैरीफायर, वैक्सीनेटर और स्टाफ नर्स मौजूद रहेंगी।


टीकाकरण से वंचित हैं लगभग सात लाख लोग
सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि जिले में 16 जनवरी से कोविड टीकाकरण की शुरुआत की गई है। विभाग को शासन की ओर से 35 लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य मिला है। अब तक 28 लाख के आसपास लोगों को टीका लगाया जा चुका है। सात लाख लोग टीकाकरण से वंचित हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द से जल्द लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed