फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   doctors

मकान खाली कराने के लिए चिकित्सक को पीटा, केस दर्ज

Tue, 19 May 2020 10:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
doctors
मकान खाली कराने के लिए चिकित्सक को पीटा, केस दर्ज
विज्ञापन

रामनाथ देवरिया मोहल्ले में रहते हैं डॉ. राजीव रंजन, दो गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। रामनाथ देवरिया मोहल्ले में किराए का मकान खाली कराने के लिए मकान मालिक और उनके साथियों ने सोमवार की रात चिकित्सक की पिटाई कर दी। सदर कोतवाली पुलिस ने चिकित्सक की तहरीर पर दो नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जिला अस्पताल में कोविड-19 में क्वारंटीन सेंटर के प्रभारी डॉ. राजीव रंजन रामनाथ देवरिया मोहल्ले में दिलीप पासवान के मकान में किराए पर रहते हैं। चिकित्सक के अनुसार सोमवार की रात साढ़े 10 बजे वह अपने आवास पर कोरोना पॉजिटिव मरीजों की लिस्ट तैयार कर रहे थे। उनका आरोप है कि इस दौरान दिलीप पासवान और नन्हे पासवान आए। उन्होंने मेरे ऊपर कोरोना वायरस फैलाने का आरोप लगाते हुए मकान खाली करने को कहा। मना करने पर मारने-पीटने लगे। बचाव में आए चालक वीरेंद्र कुमार को भी मारपीट कर घायल कर दिया। कुछ अन्य लोग भी उनके समर्थन में आ गए। रात में ही चिकित्सक ने चिकित्सकीय परीक्षण कराया। तहरीर के आधार पर मंगलवार को सदर कोतवाली पुलिस ने दिलीप पासवान, नन्हे पासवान और कई अज्ञात लोगों पर मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा डालने, लॉकडाउन का उल्लंघन करने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया। सदर कोतवाल टीजे सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed