{"_id":"69efd314d7c10643380c1c2e","slug":"doctor-mistreated-in-planetarium-operators-head-broken-fir-against-five-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1303425-2026-04-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: तारामंडल में डॉक्टर से दुर्व्यवहार, संचालक का सिर फोड़ा- पांच पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: तारामंडल में डॉक्टर से दुर्व्यवहार, संचालक का सिर फोड़ा- पांच पर एफआईआर
Tue, 28 Apr 2026 02:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 02:50 AM IST
सार
पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 26 अप्रैल की रात करीब 12 बजे एक इमरजेंसी मरीज को देखने पहुंचे डॉक्टर विवेक मिश्रा मरीज को देखने के बाद लौट रहे थे। इसी दौरान मुख्य सड़क पर सामने से आ रही कार में सवार युवक गाड़ी आगे-पीछे करने को लेकर उनसे उलझ गए।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
विस्तार
तारामंडल इलाके में रविवार आधी रात नशे में धुत मनबढ़ों ने गाड़ी आगे-पीछे करने को लेकर सड़क पर डॉक्टर से दुर्व्यवहार किया। अस्पताल कर्मियों के पहुंचने पर वे धमकी देकर चले गए लेकिन कुछ ही देर बाद दोबारा अस्पताल पहुंचकर कर्मचारियों की पिटाई कर दी।
विज्ञापन
बीच-बचाव करने पहुंचे संचालक का भी सिर फोड़ दिया और तोड़फोड़ करते हुए भाग गए। रामगढ़ताल पुलिस ने अस्पताल कर्मचारी की तहरीर पर अज्ञात पांच युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, देवरिया के गौरी बाजार थाना क्षेत्र के बखरा निवासी रोहित कुमार तारामंडल स्थित राजश्री हॉस्पिटल में पिछले चार वर्षों से कार्यरत हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 26 अप्रैल की रात करीब 12 बजे एक इमरजेंसी मरीज को देखने पहुंचे डॉक्टर विवेक मिश्रा मरीज को देखने के बाद लौट रहे थे। इसी दौरान मुख्य सड़क पर सामने से आ रही कार में सवार युवक गाड़ी आगे-पीछे करने को लेकर उनसे उलझ गए।
डॉक्टर से दुर्व्यवहार की सूचना और शोर सुनकर अस्पताल कर्मी मौके पर पहुंचे, तब तक डॉक्टर अपनी गाड़ी साइड कर वहां से जा चुके थे। आरोप है कि नशे में धुत कार सवार पांचों युवक गाड़ी से उतरकर अस्पताल कर्मचारियों से गाली-गलौज करने लगे और जान से मारने की धमकी दी।

विरोध करने पर एक युवक ने रोहित कुमार को धक्का देकर गिरा दिया और देख लेने की धमकी दी। कुछ ही देर बाद आरोपी ईंट-पत्थर और लाठी-डंडों से लैस होकर उसी कार से अस्पताल पहुंचे और कर्मचारियों की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंचे अस्पताल संचालक विकास शर्मा पर भी हमलावरों ने ईंट-पत्थर से हमला कर उनका सिर फोड़ दिया।
घटना की सूचना 112 नंबर पर दी गई लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी भाग गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रामगढ़ताल थाना प्रभारी नितिन श्रीवास्तव ने बताया कि गाड़ी नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। वाहन देवरिया के एक व्यक्ति के नाम पर पंजीकृत है, जिससे संपर्क कर कार में सवार युवकों की जानकारी जुटाई जा रही है।