फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जेल से रिहा होने के बाद से ही सरकार के खिलाफ बगावती तेवर में रहे डॉक्टर कफील

Thu, 30 Jan 2020 12:18 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 30 Jan 2020 12:18 PM IST
विज्ञापन
Doctor Kafeel's problems may increase after the arrest
डॉ.कफील - फोटो : अमर उजाला
जमानत पर रिहा होने के बाद से ही डॉ.कफील लगातार सरकार के खिलाफ बगावती तेवर अख्तियार किए हुए हैं। बीआरडी मेडिकल कालेज में बच्चों की मौत के मामले में कालेज प्रशासन पर हेरफेर का आरोप लगाते हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों में जाकर लगातार इंसेफेलाइटिस के लक्षण मरीजों में पाए जाने की पुष्टि करते हैं। 2017 में उनके भाई पर हुए हमले में उन्होंने भाजपा के एक सांसद और उनके व्यवसायिक मित्र पर सवाल खड़ा किया था।
Doctor Kafeel's problems may increase after the arrest
हिरासत में डॉ. कफील - फोटो : amar ujala
कफील ने इस वारदात के बाद ट्वीट कर कहा था कि अल्लाह रहम करे, मैं झुकने वाला नहीं हूं। उनके परिवार ने पुलिस सुरक्षा की मांग की थी। तब डॉक्टर कफील ने कहा था कि सांसद  की मेरे भाई से कोई सीधे दुश्मनी नहीं है। दरअसल मेरे चाचा की जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है।
Doctor Kafeel's problems may increase after the arrest
डॉक्टर कफील खान
क्लीन चिट की अफवाह फैलाने में भी आरोपी थे
कुछ महीने पहले ही डॉक्टर कफील ने सरकार द्वारा जांच में क्लीन चिट दिए जाने की बात भी कही थी। कुछ चैनलों पर यह खबर आने के बाद सरकार की ओर से इसका खंडन करते हुए बताया गया था कि उनके ऊपर लगाए गए आरोपों की जांच अभी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Doctor Kafeel's problems may increase after the arrest
डॉ कफील खान - फोटो : अमर उजाला
बहराइच और अलीगढ़ में दर्ज हैं मुकदमें
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी से बच्चों की मौत के मामले में आरोपी डॉ. कफील के खिलाफ बहराइच और अलीगढ़ में मुकदमे दर्ज हैं। 2018 में जमानत पर रिहा होने के बाद डॉ कफील बहराइच के जिला अस्पताल में निरीक्षण करने पहुंच गए थे। इस बात की भनक लगते ही अस्पताल प्रशासन की ओर से एक केस दर्ज कराया गया था, तब से ही डॉ कफील सुर्खियों में हैं। इसके बाद अलीगढ़ में डॉक्टर के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने का केस दर्ज किया गया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed