फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Doctor advice Do not light bonfire in closed room

डॉक्टर की सलाह: बंद कमरे में न जलाएं अलाव, जहरीली गैस से घुट जाएगा दम

Thu, 18 Jan 2024 01:14 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 18 Jan 2024 01:14 PM IST
सार

विशेषज्ञों का कहना है कि जहां पर हीटर जलाएं। वहां आसपास जलने वाली चीजें जैसे कागज, कपड़े, कंबल, रजाई आदि न रखें। बेड से भी इसे दूर रखें, जब भी हीटर जलाएं तो थोड़ी-थोड़ी देर पर कमरा खोल दें, क्योंकि इससे कार्बन मोनोऑक्साइड गैस निकलती है, जो खतरनाक हो सकती है।

विज्ञापन
Doctor advice Do not light bonfire in closed room
अलाव सेकते लोग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

ठंड से बचने के लिए कमरे में अलावा जलाकर सोना जानलेवा हो सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, बंद कमरे में अलाव जलने से कार्बन मोनोऑक्साइड, कार्बन डाई ऑक्साइड गैस मिलकर मेथ हीमोग्लोबिनिया जहरीली गैस बना देते हैं, जो मौत का कारण बन जाते हैं। गगहा में ऐसे ही एक हादसे में मंगलवार रात दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि उनकी मां की हालत गंभीर हैं।

विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के चेस्ट विभाग के अध्यक्ष डॉ. अश्वनी मिश्र बताते हैं, कि ठंड से बचने के लिए अगर आप अलाव के पास बैठते हैं तो दूरी बनाकर रखें, क्योंकि इससे उठने वाली चिंगारी आप के लिए जानलेवा साबित हो सकी है।
विज्ञापन


वहीं, अंगीठी जलाने के लिए कोयला या लकड़ी का इस्तेमाल करते हैं तो सावधान रहें। अंगीठी के अलाव से कार्बन मोनोऑक्साइड गैस निकलती है, जो जहरीली होती है, इससे जान जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खासकर जब कोई बंद कमरे में इसका इस्तेमाल करता है तो कमरे के अंदर ऑक्सीजन खत्म हो जाती है और कार्बन मोनोऑक्साइड की मात्रा बढ़ जाती है। सोया हुआ व्यक्ति जब सांस लेता है तो ऑक्सीजन की जगह कार्बन मोनोऑक्साइड ही शरीर में जाती है, जिससे दिमाग पर असर होता है और इंसान बेहोश हो जाता है। यही नहीं सांस के जरिए यह जहरीली गैस लंग्स और शरीर के बाकी हिस्सों में पहुंच जाती है। ब्लड में हीमोग्लोबिन की मात्रा कम हो जाती है और इंसान की मौत हो जाती है।

इसे भी पढ़ें: कमरे में अलाव जलाकर सोए, दो बच्चों की मौत; मां की हालत गंभीर

हीटर और ब्लोअर के इस्तेमाल के दौरान रखें विशेष ध्यान
विशेषज्ञों का कहना है कि जहां पर हीटर जलाएं। वहां आसपास जलने वाली चीजें जैसे कागज, कपड़े, कंबल, रजाई आदि न रखें। बेड से भी इसे दूर रखें, जब भी हीटर जलाएं तो थोड़ी-थोड़ी देर पर कमरा खोल दें, क्योंकि इससे कार्बन मोनोऑक्साइड गैस निकलती है, जो खतरनाक हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: महिलाओं की खास इच्छा से डॉक्टर असमंजस में, बोलीं- ऑपरेशन ही सही...22 को हमारे घर आएं 'राम'

स्किन को नुकसान पहुंचाता है हीटर

जिला अस्पताल के चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. नवीन वर्मा ने बताया कि हीटर स्किन को भी नुकसान पहुंचाता है। हीटर के सामने ज्यादा देर तक बैठने से स्किन ड्राई हो जाती है और खुजली भी हो सकती है। हीटर से आंखें भी ड्राई हो जाती हैं और इनमें जलन की प्रॉब्लम हो सकती है। इतना ही नहीं जिन लोगों को हार्ट, सांस या खांसी जैसी प्रॉब्लम है। उन्हें एयर ब्लोअर इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। बेहतर होगा कि ब्लोअर चलाते समय कमरे में गुनगुना पानी रख लें, ताकि ब्लोअर की वजह से हवा ड्राई न हो।

ये बरतें सावधानी...

  • अलाव जलाकर उसके पास न सोएं।
  • पास में पानी से भरी बाल्टी जरूर रखें।
  • आग जलाएं तो जमीन पर सोने से बचें।
  • हीटर का प्रयोग थोड़े समय के लिए ही करें।
  • घर में अगर बच्चा हो, तो आग न जलाएं।
  • हीटर या अंगीठी के सामने प्लास्टिक, कपड़े न रखें।
  • घर में वेंटिलेशन हो तभी अलाव, हीटर या ब्लोअर चलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed