फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Many pregnant women expressed their desire to child through operation on 22nd

Ram Mandir: महिलाओं की खास इच्छा से डॉक्टर असमंजस में, बोलीं- ऑपरेशन ही सही...22 को हमारे घर आएं 'राम'

Thu, 18 Jan 2024 12:16 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 18 Jan 2024 12:16 PM IST
सार

सुप्रिया सिंह 22 तारीख को ही बच्चे को जन्म देंगी। इनके पति नवीन सिंह चाहते हैं कि इनके घर में भी रामलला के बाल रूप के दर्शन हों। इसलिए उन लोगों ने अपने डॉक्टर से अनुरोध किया है कि 22 तारीख को सुबह प्रसव करा दें।

विज्ञापन
Many pregnant women expressed their desire to child through operation on 22nd
गर्भवती महिलाओं की खास डिमांड। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर शहर के कई डॉक्टर असमंजस में हैं। वजह है कि कई गर्भवती महिलाओं ने अनुरोध किया है कि वे 22 जनवरी को ही बच्चे को जन्म देना चाहती हैं। भले ही उसके लिए उन्हें ऑपरेशन करवाना पड़े। मां बनने जा रही ऐसी महिलाओं की मान्यता है कि 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन ही यदि बच्चे को जन्म देंगी तो उनके घर में भी ''राम'' का आगमन होगा। वे कौशल्या जैसी भाग्यशाली माता कहलाएंगी। उनके लिए बच्चे और पूरे परिवार के लिए भी 22 जनवरी यादगार बन जाएगी।

विज्ञापन


शहर की कई महिलाएं हैं जिनके प्रसव की तारीख जनवरी के तीसरे सप्ताह में है, लेकिन वे चाहते हैं कि 22 को ही बच्चे का जन्म हो। अपने मन मुताबिक समय पर प्रसव के लिए तो ऑपरेशन ही एकमात्र विकल्प है। ऐसे में उनके परिजन डॉक्टरों से यह गुहार लगा रहे हैं कि 22 को ही ऑपरेशन से बच्चे का जन्म करा दें, जिससे कि उनके घर में ही ‘राम’ आ जाएं।
विज्ञापन


तारामंडल स्थित एक नर्सिंग होम की महिला डॉक्टर इस बात को लेकर परेशान हैं कि उनके पास उपचार करा रहीं 13 गर्भवती महिलाओं के परिजन यह चाहते हैं कि 22 जनवरी को ऑपरेशन से बच्चे का जन्म कराया जाए। उनके लिए परेशानी यह है कि एक दिन में इतने आपरेशन संभव नहीं है। एम्स इलाके के रहने वाले विजय मौर्य की पत्नी गर्भवती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेंद्र शास्त्री बोले, भारत में रामराज्य आया अब तो पाकिस्तान भी घबराया
 

विजय ने बताया कि तारामंडल इलाके के एक नर्सिंग होम में 22 तारीख को ऑपरेशन की डेट तय है। उसके लिए 21 तारीख को पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराएंगे। 22 को हमारे घर में भी भगवान श्रीराम शिशु रूप में पधारेंगे। इसी तरह पिपराइच क्षेत्र की सुप्रिया सिंह भी 22 तारीख को ही बच्चे को जन्म देंगी। इनके पति नवीन सिंह चाहते हैं कि इनके घर में भी रामलला के बाल रूप के दर्शन हों। इसलिए उन लोगों ने अपने डॉक्टर से अनुरोध किया है कि 22 तारीख को सुबह प्रसव करा दें।

ऑपरेशन एक विकल्प है न की सामान्य प्रक्रिया: डॉ. यशा
स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. यशा मिश्रा बताती हैं कि दो साल पहले लोग नक्षत्र दिखाकर ऑपरेशन की डेट मांगते थे। बताते थे कि उक्त समय पर ऑपरेशन से बच्चा होने पर सब कुछ ठीक रहेगा। जबकि, ऑपरेशन एक विकल्प है न की सामान्य प्रक्रिया। इसी तरह अब राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के दिन ही प्रसव कराने के लोग ऑपरेशन कराना चाहते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed