फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Do regular yoga and exercise even in travel

गोरखपुर: सफर में भी करें नियमित योग और व्यायाम, रेलवे ने दी है यह खास सुविधा

Thu, 22 Jul 2021 04:41 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 22 Jul 2021 04:41 PM IST
सार

यात्रियों और रनिंग स्टाफ को दी जाने वाली अतिरिक्त सुविधा के तहत ध्यान कक्ष स्थापित किए गए हैं। इस कक्ष के माध्यम से लोगों में ध्यान, योग और प्राणायाम की निरंतरता बनी रहती है।

विज्ञापन
Do regular yoga and exercise even in travel
गोरखपुर रेलवे स्टेशन। (File) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अब यात्री और लोको पायलट व गार्ड सफर और ड्यूटी के दौरान भी नियमित रूप से ध्यान, योग और प्राणायाम को दिनचर्या में शामिल रख सकते हैं। इसके लिए रेलवे प्रशासन ने गोरखपुर सहित सभी प्रमुख स्टेशनों और रनिंग रूम में ध्यान व योग कक्ष बनाया है। रेलकर्मी इसका लाभ भी लेने लगे हैं।
विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्यालय गोरखपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर एसी लाउंज में ध्यान कक्ष और प्लेटफार्म नंबर एक पर स्थित रनिंग रूम में ध्यान व योग कक्ष स्थापित है। गोंडा, लखनऊ, सीतापुर और मैलानी के गार्ड में भी ध्यान कक्ष बनाए गए हैं। इससे उनकी मानसिक रूप से मजबूती के साथ कार्य क्षमता भी बढ़ती है।
विज्ञापन


गोरखपुर जंक्शन के स्टेशन प्रबंधक मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों और रनिंग स्टाफ को दी जाने वाली अतिरिक्त सुविधा के तहत ध्यान कक्ष स्थापित किए गए हैं। इस कक्ष के माध्यम से लोगों में ध्यान, योग और प्राणायाम की निरंतरता बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वे सफर और ड्यूटी में भी अपने को पूरी तरह फिट रख सकते हैं। एसी लाउंज स्थित ध्यान कक्ष की चाबी परिचारक के पास रहती है। यात्री सुविधानुसार इस कक्ष का उपयोग कर सकते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed