फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Do not cut queue of defaulters during festival in Gorakhpur

Gorakhpur News: त्योहार में बकाएदारों की नहीं काटें लाइन...फरमान से बकाया वसूली की चुनौती

Mon, 30 Oct 2023 04:06 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 30 Oct 2023 04:06 PM IST
सार

एमडी कार्यालय की तरफ से इस महीने कम राजस्व जमा होने पर इन कार्यालयों के साथ कैश काउंटर खोले जाने का निर्देश आया था। जिले के शहरी मंडल में पिछले महीने के आंकड़ों के मुताबिक, कुल उपभोक्ताओं की संख्या 2,28 लाख है। इनमें से 1.20 लाख उपभोक्ताओं का नियमित बिल बन जाता है।

विज्ञापन
Do not cut queue of defaulters during festival in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Istock

विस्तार

गोरखपुर शहर के घरेलू बिजली बिल बकाएदारों को चेयरमैन की वीडियो कांफ्रेंसिंग ने राहत दी है। अब त्योहारों तक इनकी बिजली नहीं कटेगी। हालांकि व्यवसायिक बकाएदारों को राहत नहीं मिलेगी। इधर, ऐसे उपभोक्ताओं की बिना बिजली काटे उनसे बकाया वसूली अभियंताओं के लिए चुनौती बन गई है। उनका कहना है कि वीडियो कांफ्रेंसिंग की समीक्षा में वसूली के लिए लगातार दबाव बनाया जाता है। लेकिन, ऐसे बकाएदारों से बिल कैसे जमा करवाया जाए?
विज्ञापन


रविवार को भी बिजली निगम के सभी खंड और उपखंड कार्यालय खुले हुए थे। एमडी कार्यालय की तरफ से इस महीने कम राजस्व जमा होने पर इन कार्यालयों के साथ कैश काउंटर खोले जाने का निर्देश आया था। जिले के शहरी मंडल में पिछले महीने के आंकड़ों के मुताबिक, कुल उपभोक्ताओं की संख्या 2,28 लाख है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: सड़क हो या इमारत...निर्माण कार्य में मानक दरकिनार, हर जगह धूल का गुबार
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें से 1.20 लाख उपभोक्ताओं का नियमित बिल बन जाता है। जबकि, करीब 40 हजार उपभोक्ता दो से तीन महीने में अपने बिल का भुगतान करते हैं। वहीं, 20 हजार उपभोक्ताओं का रिकार्ड तो है, लेकिन इनके पास बिजली बिल नहीं पहुंच पाता। इनका पता ही नहीं मिलता। वहीं, करीब 40 हजार वे उपभोक्ता हैं, जो बकाएदार की श्रेणी में ही बने रहते। ऐसे में इन बकाएदारों को त्योहार तक बिजली कटने से राहत मिल सकती है।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed