फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   DM changed working areas of four tehsildars including Sadar

गोरखपुर: डीएम ने सदर समेत चार तहसीलदारों के कार्य क्षेत्र बदले, मिल रही थी शिकायतें

Tue, 15 Mar 2022 04:44 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 15 Mar 2022 04:44 PM IST
सार

विधानसभा चुनाव के पहले डीएम ने यहां के कुछ लेखपालों को नोटिस जारी करने के साथ ही चेतावनी भी जारी की थी। जाति, आय प्रमाण पत्र जारी करने समेत कई सामान्य कार्यों के लिए भी लोगों को दौड़ लगानी पड़ रही थी।

विज्ञापन
DM changed working areas of four tehsildars including Sadar
डीएम विजय किरन आनंद। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्र गोरखपुर-महराजगंज के विधान परिषद (एमएलसी) सीट के लिए मंगलवार को अधिसूचना जारी होने के पहले ही डीएम विजय किरन आनंद ने चार तहसीलों के तहसीलदार के कार्यक्षेत्र बदल दिए। सभी को तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


कैंपियरगंज के तहसीलदार  विकास सिंह को चौरीचौरी को तहसीलदार बनाया गया है, जबकि सदर तहसीलदार बृजमोहन शुक्ला को सदर राजस्व प्रशिक्षण विद्यालय का प्रधानाचार्य बनाया गया है। इसी तरह तहसीलदार चौरीचौरा वीरेंद्र कुमार गुप्ता को सदर तहसील और तहसीलदार न्यायिक सदर नीलिमा तिवारी को कैंपियरगंज तहसील का नया तहसीलदार बनाया गया है।
विज्ञापन


दरअसल कुछ तहसीलदारों की कार्यप्रणाली को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसे देखते हुए डीएम ने उनके कार्यक्षेत्र बदल दिए। खराब कार्यप्रणाली को लेकर सदर तहसील की सर्वाधिक किरकिरी हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव के पहले डीएम ने यहां के कुछ लेखपालों को नोटिस जारी करने के साथ ही चेतावनी भी जारी की थी। जाति, आय प्रमाण पत्र जारी करने समेत कई सामान्य कार्यों के लिए भी लोगों को दौड़ लगानी पड़ रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed