{"_id":"62307507980ffa12f6019c22","slug":"dm-changed-working-areas-of-four-tehsildars-including-sadar","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: डीएम ने सदर समेत चार तहसीलदारों के कार्य क्षेत्र बदले, मिल रही थी शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: डीएम ने सदर समेत चार तहसीलदारों के कार्य क्षेत्र बदले, मिल रही थी शिकायतें
Tue, 15 Mar 2022 04:44 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 15 Mar 2022 04:44 PM IST
सार
विधानसभा चुनाव के पहले डीएम ने यहां के कुछ लेखपालों को नोटिस जारी करने के साथ ही चेतावनी भी जारी की थी। जाति, आय प्रमाण पत्र जारी करने समेत कई सामान्य कार्यों के लिए भी लोगों को दौड़ लगानी पड़ रही थी।
विज्ञापन
डीएम विजय किरन आनंद।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्र गोरखपुर-महराजगंज के विधान परिषद (एमएलसी) सीट के लिए मंगलवार को अधिसूचना जारी होने के पहले ही डीएम विजय किरन आनंद ने चार तहसीलों के तहसीलदार के कार्यक्षेत्र बदल दिए। सभी को तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
कैंपियरगंज के तहसीलदार विकास सिंह को चौरीचौरी को तहसीलदार बनाया गया है, जबकि सदर तहसीलदार बृजमोहन शुक्ला को सदर राजस्व प्रशिक्षण विद्यालय का प्रधानाचार्य बनाया गया है। इसी तरह तहसीलदार चौरीचौरा वीरेंद्र कुमार गुप्ता को सदर तहसील और तहसीलदार न्यायिक सदर नीलिमा तिवारी को कैंपियरगंज तहसील का नया तहसीलदार बनाया गया है।
विज्ञापन
दरअसल कुछ तहसीलदारों की कार्यप्रणाली को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसे देखते हुए डीएम ने उनके कार्यक्षेत्र बदल दिए। खराब कार्यप्रणाली को लेकर सदर तहसील की सर्वाधिक किरकिरी हो रही थी।
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के पहले डीएम ने यहां के कुछ लेखपालों को नोटिस जारी करने के साथ ही चेतावनी भी जारी की थी। जाति, आय प्रमाण पत्र जारी करने समेत कई सामान्य कार्यों के लिए भी लोगों को दौड़ लगानी पड़ रही थी।