फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   DJ operator shot dead during celebratory firing in Gorakhpur's Gagaha police station area

गोरखपुर में हर्ष फायरिंग: मनबढ़ ने पहले 2 गोली हवा में मारी..तीसरी गोली DJ ऑपरेटर के सिर में लगी- मौत

Sun, 15 Feb 2026 11:44 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Sun, 15 Feb 2026 11:44 AM IST
सार

गगहा थाना क्षेत्र के पांडेयपार में हर्ष फायरिंग के मामले में प्रत्यक्षदर्शियों ने चौंकाने वाले तथ्य बताए हैं। उनके अनुसार आरोपी ने पहले दो राउंड फायरिंग हवा में की। उस समय लोग इसे सामान्य हर्ष फायरिंग समझकर नजरअंदाज करते रहे। हालांकि, तीसरी बार फायरिंग करते समय आरोपी का संतुलन अचानक बिगड़ गया और गोली सीधे डीजे ऑपरेटर के सिर में जा लगी।

विज्ञापन
DJ operator shot dead during celebratory firing in Gorakhpur's Gagaha police station area
इसी मैरेज हाउस में थी शादी और घटना के बाद मौके पर जांच करने पुहंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गगहा थाना क्षेत्र के पांडेयपार गांव में शनिवार रात हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से बरात में आए डीजे ऑपरेटर छोटू (18) की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान में जुटी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कौड़ीराम निवासी शुभ्रांश कसौधन की बरात पांडेयपार स्थित बलुआ बाबा मंदिर के पास बने एक मैरेज हाॅल में पहुंची थी। बरात के मंदिर के पास पहुंचते ही किसी व्यक्ति ने कई राउंड हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। इसी दौरान एक गोली गौशाला, गोला निवासी डीजे ऑपरेटर छोटू के सिर में जा लगी।
विज्ञापन


गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद लोग उसे पीएचसी कौड़ीराम ले गए, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने छोटू को मृत घोषित कर दिया। एसपी साउथ दिनेश पुरी ने बताया कि बरात में शामिल लोगों से पूछताछ की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं, ताकि फायरिंग करने वाले आरोपी की पहचान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो गोली हवा में मारी, संतुलन बिगड़ा तो तीसरी डीजे ऑपरेटर के सिर में राउंड में बिगड़ा संतुलन
गगहा थाना क्षेत्र के पांडेयपार में हर्ष फायरिंग के मामले में प्रत्यक्षदर्शियों ने चौंकाने वाले तथ्य बताए हैं। उनके अनुसार आरोपी ने पहले दो राउंड फायरिंग हवा में की। उस समय लोग इसे सामान्य हर्ष फायरिंग समझकर नजरअंदाज करते रहे। हालांकि, तीसरी बार फायरिंग करते समय आरोपी का संतुलन अचानक बिगड़ गया और गोली सीधे डीजे ऑपरेटर के सिर में जा लगी।

शादी के लिए लड़की पक्ष फरीदाबाद से आया था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गोली चलने की आवाज के साथ ही मौके पर भगदड़ मच गई। बराती और स्थानीय लोग इधर-उधर भागने लगे। कुछ देर के लिए शादी का माहौल पूरी तरह अफरा-तफरी में बदल गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। पुलिस ने लोगों को शांत कराया और स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में शादी के कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया।

बर्थडे पार्टी में हुई थी फायरिंग
हाल ही में बर्थडे पार्टी में हर्ष फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया था। यह मामला बेलघाट थाना के मड़हा गांव का है। पुलिस दोनों आरोपियों के पास से पिस्टल, 44 कारतूस और कार भी बरामद किया। केस दर्ज करते हुए दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया था।


एम्स इलाके में हुई थी हर्ष फायरिंग
नवंबर 2024 में एम्स इलाके में दीपक सिंह के घर शादी थी। बशारतपुर के रहने वाले विनोद कुमार ने टेंट लगाया था। बरात में आए लोगों ने हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। गोली विनोद के कंधे में लगी। पुलिस ने इस मामले में प्रशांत यादव और राहुल यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed