{"_id":"617d4c5cd6bcdf0f78536b0e","slug":"diyas-of-sant-kabir-nagar-will-be-lit-in-lamp-festival-of-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतकबीरनगर: अयोध्या के दीप महोत्सव में जलेंगे संतकबीरनगर के दीए, हर पंचायत से भेजे गए पांच-पांच दीए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतकबीरनगर: अयोध्या के दीप महोत्सव में जलेंगे संतकबीरनगर के दीए, हर पंचायत से भेजे गए पांच-पांच दीए
Sat, 30 Oct 2021 07:15 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 30 Oct 2021 07:15 PM IST
सार
प्रत्येक ग्राम पंचायत से जुटाए गए हैं मिट्टी के पांच-पांच दीए, संकलित 3770 दीए अयोध्या पहुंचाने गए डीपीआरओ।
विज्ञापन
संतकबीरनगर में जुटाए गए दिये।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
दीपावली पर अयोध्या में आयोजित होने वाले दीप महोत्सव के लिए संतकबीरनगर की प्रत्येक ग्राम पंचायत से मिट्टी के दीए जुटाए गए। शनिवार को डीपीआरओ दीए को लेकर अयोध्या गए।
विज्ञापन
डीपीआरओ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि शासन की ओर से निर्देश प्राप्त हुआ कि दीपावली पर अयोध्या में होने वाले दीप महोत्सव के लिए प्रदेश के सभी जिलों की ग्राम पंचायतों से मिट्टी के पांच-पांच दीए जुटाए जाए। उसी क्रम में जिले के सभी ब्लॉकों के एडीओ पंचायतों को निर्देश दिया गया कि वे सचिवों के माध्यम से प्रत्येक ग्राम पंचायत से मिट्टी के पांच-पांच दीए जुटाएं।
विज्ञापन
पौली ब्लॉक के एडीओ गजानन पाल, हैंसर ब्लॉक के शिव कुमार तिवारी, नाथनगर के विश्राम प्रसाद, खलीलाबाद के रामसुमिरन, बघौली के शशि भूषण पांडेय, मेंहदावल के दीप श्रीवास्तव, बेलहर के सभाजीत, सेमरियावां के मैनुद्दीन सिद्दीकी और सांथा के दलसिंगार ने सचिवों को लगाकर मिट्टी के दीए एकत्र कराए।
विज्ञापन
संतकबीरनगर जिले में 754 ग्राम पंचायतों से कुल 3770 मिट्टी के दीए जुटाए गए हैं। इसके साथ ही बाती और तिल का तेल भी है। जुटाई गई सामग्री लेकर डीपीआरओ अयोध्या गए।