{"_id":"659068d285bcff7f6d0768d3","slug":"disturbance-in-master-plan-exam-started-half-an-hour-late-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-417117-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मास्टर प्लान में गड़बड़ी, आधे घंटे देरी से शुरू हुई परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मास्टर प्लान में गड़बड़ी, आधे घंटे देरी से शुरू हुई परीक्षा
Sun, 31 Dec 2023 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 31 Dec 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
डीडीयू की विषम सेमेस्टर परीक्षा में गलत सीटिंग प्लान से परेशान हुए छात्र
विद्यार्थियों को आधा घंटा देरी से मिली उत्तर पुस्तिका
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कला संकाय केंद्र में चल रही विषम सेमेस्टर परीक्षा में शनिवार को मास्टर प्लान में भारी गड़बड़ी देखने को मिली। क्लास रूम में पहुंचने पर जब रोल नंबर नहीं मिला तो वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जब तक जिम्मेदार सबकुछ ठीक करते तबतक लगभग आधा घंटे का समय बीत चुका था।
शनिवार को विश्वविद्यालय के कला संकाय केंद्र पर सुबह की पाली में स्नातक और परास्नातक की परीक्षा आयोजित थी। केंद्र पर पहुंचने के बाद छात्र-छात्राओं ने बाहर लगे मास्टर प्लान को देखा और अपने निर्धारित कमरे में पहुंच गए। वहां पहुंचने पर उन्हें पता चला कि उनकी परीक्षा इस रूम में नहीं होगी। कक्ष निरीक्षक के पास मौजूद सीटिंग प्लान से उनका रोल नंबर गायब था।
चार कमरों में हुई गड़बड़ी
मास्टर प्लान में गड़बड़ी की वजह से चार कमरों में परीक्षार्थी परेशान हुए। एक ही रोल नंबर दो कमरों में छप जाने की वजह से ऐसी गड़बड़ी हुई। इसमें स्नातक और परास्नातक दोनों के छात्र शामिल थे। करीब आधे घंटे की देरी से परीक्षा शुरू हुई। स्नातक वालों को 20 मिनट का समय दिया गया जबकि परास्नातक के छात्रों से 12:05 बजे उत्तर पुस्तिका ले ली गई।
विज्ञापन
कोट
सुबह की पाली में मास्टर प्लान में गड़बड़ी की वजह से चार कमरों में परीक्षा शुरू होने में 20 मिनट की देरी हो गई। हालांकि, छात्रों को 20 मिनट का अधिक समय दिया गया ताकि उनका नुकसान न हो।
- डॉ. अमित उपाध्याय, केंद्राध्यक्ष