फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Display board will be installed in e-buses Gorakhpur

गोरखपुर: ई-बसों में लगेगा डिस्प्ले बोर्ड, डस्टबिन भी होगी मौजूद

Thu, 09 Dec 2021 05:43 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 09 Dec 2021 05:43 PM IST
सार

मेट्रो ट्रेन की तरह डिस्प्ले बोर्ड लगाने का लिया निर्णय, ट्रायल रन के बाद नगर निगम ने की पहल।

विज्ञापन
Display board will be installed in e-buses Gorakhpur
गोरखपुर इलेक्ट्रिक बस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर शहर में चलने वाली इलेक्ट्रिक बसों में डिस्प्ले बोर्ड के साथ गंदगी रोकने के लिहाज से डस्टबिन भी रखी जाएगी। बुधवार को गोरखपुर में इलेक्ट्रिक बसों का ट्रायल रन सफल रहा। नगर निगम परिसर से गोरखनाथ मंदिर तक पहली बार इलेक्ट्रिक बसें चलाई गईं।

विज्ञापन


इसमें मेयर सीताराम जायसवाल, नगर आयुक्त अविनाश सिंह, नगर निगम के पार्षद, कर्मचारी, अधिकारियों के अलावा रोडवेज और बसों को संचालित करने वाली कंपनी पीएमआई के अधिकारियों ने भी सफर किया।
विज्ञापन


जाम की वजह से बसों को गंतव्य तक पहुंचने में काफी ज्यादा समय भी लगा। सफर के दौरान बसों में कुछ कमियों को भी महसूस किया गया। इसमें मुख्य रूप से गाड़ियों के स्टॉपेज तक पहुंचने के बारे में जानकारी का न मिलना और यात्रियों के द्वारा खाने-पीने समेत अन्य चीजों को फेंकने के लिए कोई डस्टबिन आदि नहीं होने जैसे बिंदु प्रमुख रहे। इसके मद्देनजर नगर आयुक्त ने इसमें कुछ बदलाव करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने कहा कि ट्रायल रन के दौरान कुछ कमियां भी महसूस की गईं हैं। अगर कोई बाहर से आता है तो उसे यात्रा के दौरान स्टॉपेज की जानकारी नहीं मिल पाएगी। वहीं बसों में गंदगी को फैलने से रोकने का भी कोई इंतजाम नहीं है। इसको देखते हुए बसों में मेट्रो की तर्ज पर डिस्प्ले बोर्ड लगाने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा बसों में छोटे डस्टबिन भी रखे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed