{"_id":"64484d2d9ac27ffc7a0ec11f","slug":"disha-student-organization-demonstrated-for-water-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-141203-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पानी के लिए दिशा छात्र संगठन ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पानी के लिए दिशा छात्र संगठन ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोविवि गेट के सामने विरोध-प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी भी की गई
गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्वच्छ पानी की अनुपलब्धता के खिलाफ दिशा छात्र संगठन के छात्रों ने मंगलवार को विश्वविद्यालय गेट के सामने विरोध-प्रदर्शन किया। विकास ने कहा कि सत्र की शुरुआत से ही तमाम अनियमितताओं के साथ-साथ छात्रों की बुनियादी जरूरतों की कमी की समस्या बनी हुई है।
कहा कि विश्वविद्यालय को नैक मूल्यांकन में A++ ग्रेड मिला है। इसके बावजूद यह समस्या काफी हास्यास्पद है। इसके अलावा विश्वविद्यालय में ना ही प्रतिदिन कक्षाएं चल रही हैं और ना ही पर्याप्त प्रोफेसर हैं। बहुत सारे पद खाली हैं फिर भी भर्तियां नहीं हो रही हैं। तमाम कर्मचारियों के पद भी खाली हैं लेकिन भर्ती नहीं हो रही है।
कहा गया कि विश्वविद्यालय के सेंट्रल लाइब्रेरी की हालत यह है कि ना ही पर्याप्त किताबें हैं और ना ही बैठने की व्यवस्था। विरोध-प्रदर्शन में माया, अदिती, शेषनाथ, योगेश, विकास, शुभम, सतीश, अभिषेक व सत्यप्रकाश आदि शामिल रहे।